newsराज्य

Caste Census: राहुल गांधी बोले- कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातीय जनगणना, CWC में सर्वसम्मति से हुआ फैसला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। कांग्रेस जातीय गणना के पक्ष में है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातीय जनगणना। छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएंगे। 4 घंटे जातीय जनगणना पर चर्चा हुई।

 दिल्ली के एआईसीसी के कार्यालय में कांग्रेस के कार्य समिति की अहम बैठक का आयोजन किया गया था।  कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि इस बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। कांग्रेस जातीय गणना के पक्ष में है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया।

छत्तीसगढ़ में कराएंगे जातीय जनगणना: कांग्रेस नेता

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातीय जनगणना। छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएंगे। 4 घंटे जातीय जनगणना पर चर्चा हुई। जब हम वायदा करते हैं तो हम वायदे को तोड़ते नहीं हैं। आज देश जातीय जनगणना चाहता है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि  छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मुख्‍यमंत्री भी अपने राज्‍यों में जात‍ि आधार‍ित गणना का काम कराएंगे। Caste Census Issue: Why Congress Leader Rahul Gandhi Talk About OBC ANN | Caste Census Issue: जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने क्यों तेज की मुहिम? 5 प्वाइंट में समझें

कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में भी होंगे जातिगत जनगणना: राहुल गांधी

उन्होंने कहा,”कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जातिगत जनगणना पर हमारी चर्चा हुई और सब ने इसका समर्थन क‍िया। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी अपने राज्यों में जाति आधारित गणना का काम कराएंगे।”

 

भाजपा इस मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती: राहुल गांधी

भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर चीन से जुड़े होने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के गरीब लोग हैं हम उनका हिस्सेदारी चाहते हैं और भाजपा इस मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश में जातिगत जनगणना होकर ही रहेगा।राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं एक अदाणी वाला और दूसरा सबका हिंदुस्तान। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से ये साफ तौर पर दिख जाएगा कि हिंदुस्तान में कितने और कौन लोग हैं।उन्होंने आगे कहा कि इससे यह सीधे तौर पर पता लग जाएगा कि देश में कितने लोग हैं, जिनके हाथ में धन है। राहुल गांधी ने इस पर जोर देते हुए कहा कि जातिगत जनगणना को हमें पहले ही करा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इससे पूरा कर के दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *