newsदेश

चंद्रयान-3: चंद्रमा की सतह से करीब चंद्रयान-3, बाकी 1437 किलोमीटर की दूरी

भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) लगातार आगे बढ़ रहा है।

इस बीच चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच गया है। इसरो ने बताया कि भारत के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन (Chandrayaan-3) अंतरिक्ष यान चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंच गया है। इसरो ने एक ट्वीट में कहा कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और भी करीब पहुंच गया है।

भारत का महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-3’ मिशन (Chandrayaan-3 Mission) लगातार आगे बढ़ रहा है। इस बीच चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच गया है। इसरो ने बताया कि भारत के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन (Chandrayaan-3) अंतरिक्ष यान चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंच गया है।

14 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3 मिशन

बता दें कि 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही चंद्रयान-3 एक के बाद एक पड़ाव पार कर रहा है। चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया था।

चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3

इसरो ने एक ट्वीट में कहा कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और भी करीब पहुंच गया है। आज चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। उन्होंने कहा कि अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को 11:30 से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है।

चंद्रयान-3 ने भेजी थी चंद्रमा की तस्वीर

इससे पहले चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष से चांद की पहली तस्वीर भेजी थी। बीते पांच अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ था। इसरो के मुताबिक, वह आगामी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा। इससे पहले, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *