news

सीएम ममता बनर्जी ने शुरू किया ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ अभियान | Mobile news 24

सीएम ममता बनर्जी ने शुरू किया ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ अभियान | Mobile news 24

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने साल के पहले सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने एक नया अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान का नाम ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ रखा है। पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने लोगों तक पहुंचने के लिए इस अभियान को लॉन्च किया है। सीएम ममता बनर्जी ने इस अभियान की शुरुआत टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी की मौजूदगी में की

पूरे 60 दिनों तक चलेगी अभियान |

सीएम ममता बनर्जी ने अभियान लॉन्च करने के साथ ही बताया कि इस अभियान की शुरुआत 11 जनवरी को होगी और पूरे 60 दिनों तक चलेगी। साथ ही अभिषेक बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कहा, “इस अभियान के तहत हमारे कार्यकर्ता राज्यभर में लोगों के पास जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हर कोई राज्य की कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। लगभग 3.5 लाख पार्टी कार्यकर्ता राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई छूटे नहीं। इसी के साथ पार्टी ने ‘दीदी के दूत’ नाम के एक ऐप भी लॉन्च किया है। जिसपर सीएम अपने कार्यकर्ताओं से जुड़ी रहेंगी और साथ ही इस ऐप पर पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे सभी परियोजनाओं की जानकारी भी होगी।

 

अभियान राज्य सरकार के ‘दुआरे अभियान’ की तरह ही है

आपको बता दें, यह अभियान राज्य सरकार के ‘दुआरे अभियान’ की तरह ही है। ‘दीदिर सुरक्षा कवच’ के साथ ही ‘दुआरे अभियान’ भी राज्य में अभी जारी रहेगा। 1 जनवरी, 2023 को पार्टी के स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर टीएमसी का भविष्य पर बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य ‘एकजुट भारत और एक मजबूत संघीय ढांचा’ है। अपनी पार्टी की स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने ऐसी कई बातें कही जो जनसंपर्क पर जोर दे रही थीं। दरअसल, पार्टी जल्द ही राष्ट्रीय राजनीति में भी अपने पैर पसारने वाली है। हालांकि, गोवा में चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्हें विश्वास है कि आगे बहुत कुछ बदलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *