Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, 150 दिन में 3570 किमी, कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर…

कांग्रेस कन्या कुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा की आज से शुरुआत करने जा रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat JodoYatra) से पहले ही चेन्नई पहुंच गए। यहां उन्होंने सुबह पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मिशन 2024 से पहले कांग्रेस पद यात्रा के जरिए पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में जुट गई हैं. आज से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत कर रही है. 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर ये यात्रा गुजरेगी. इस भारत जोडो यात्रा के दौरान मार्च, रैलियां और जनसभाएं भी होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा।

राहुल गांधी के कार्यक्रम का विवरण

सुबह 7 बजे राहुल गांधी श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी मेमोरियल जाएंगे. राहुल पहली बार श्रीपेरंबदूर जा रहे हैं जहां राजीव गांधी की हत्या हुई थी. दोपहर 3.05 बजे तिरुवल्लुवर मेमोरियल जाएंगे. दोपहर 3.25 बजे विवेकानंद मेमोरियल जाएंगे. दोपहर 3.50 बजे कामराज मेमोरियल जाएंगे. शाम 4.10 बजे कन्याकुमारी के गांधी मंडमपम में एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी. शाम 4.30 बजे गांधी मंडपम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन राहुल गांधी को तिरंगा सौंपेंगे. शाम 4.40 बजे गांधी मंडपम से कुछ दूर स्थित सभास्थल तक सभी नेता पैदल जाएंगे. शाम 5 बजे एक जन सभा में भारत जोड़ो यात्रा लॉन्च की जाएगी.

 

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की यात्रा की शब्दावली पर मुझे एतराज है। भारत टूटा कहां है जो आप जोड़ने निकले हैं। आप किस प्रकार से कह सकते हैं कि भारत टूटा है? मुद्दों के आधार पर आपने भारत को बांट रखा था।

 

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने भी भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ नहीं ‘भारत छोडो’ यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं। राहुल गांधी जब इस यात्रा के माध्यम से देश में घूमेंगे तो पता चलेगा कि आठ साल में पीएम मोदी ने देश को कैसे बदल दिया और उनकी आंखें खुल जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *