Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नहीं होगी सफाई नहीं उठेगा कूड़ा

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो गई है। एमसीडी समस्त यूनियन कोर कमेटी के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने सिविल लाइंस जोन पर प्रदर्शन कर हड़ताल की घोषणा की। हालांकि, पहले दिन हड़ताल का कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। कुछ इलाकों कर्मचारियों ने निजी कंपनियों के कर्मचारियों को डलाव घरों और कांपेक्टर से कूड़ा हटाने से रोका। इससे वहां पर कूड़े के ढेर लग गए। वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के कर्मचारियों को निगम मुख्यालय बुलाया गया और आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराने की कोशिश भी की गई, लेकिन कर्मचारियों ने केवल आश्वासन पर हड़ताल खत्म करने से इन्कार कर दिया।

आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करना चाहते हैं अधिकारी

कोर कमेटी के अध्यक्ष संतलाल चावरिया ने कहा कि हम लोग कई बार निगम अधिकारियों के आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित कर देते हैं या खत्म कर देते हैं, लेकिन जो आश्वासन अधिकारी देते हैं उन्हें पूरा नहीं किया जाता। आज भी 20 साल से अधिक समय से कर्मचारी स्थायी होने की राह देख रहे हैं। इतना ही नहीं जिन कर्मचारियों का निधन हो गया उनके परिवार के लोग आज भी करुणामूलक आधार पर नौकरी पाने के लिए परेशान हैं। न तो कर्मचारियों को एरियर मिला है और जो कर्मचारी पक्के किए भी गए हैं। उनका बकाया अभी तक नहीं मिला है। सेवानिवृत हो चुके कर्मचारी पेंशन और बकाये के लिए परेशान हैं। ऐसे में हम अब हड़ताल मांगे पूरी होने के बाद ही खत्म करेंगे।

नहीं होगी सफाई नहीं उठेगा कूड़ा

चावरिया ने बताया कि चूंकि हड़ताल का पहला दिन था इसलिए कई जगह पर इसका असर देखने को नहीं मिला है, लेकिन शनिवार से न हम सफाई करेंगे और न ही कूड़ा उठाने देंगे। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी और वह आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराना चाहते थे, लेकिन हमने इन्कार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *