देशराज्यस्वास्थ्य

बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर में फिर से बढ़ने वाला है गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह आंधी और फिर लगातार 3 घंटे तक चली झमाझम बारिश के बाद लगातार मौसम सुहाना बना हुआ था, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव नजर आने वाला है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर का मौसम अब पूरी तरह शुष्क हो गया है। ऐसे में अब गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मई के अंत तक देश की राजधानी और एनसीआर में लू चलने की संभावना तो नहीं है, लेकिन अधिकतम तापमान में इजाफा जरूर होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, अब 28 मई यानी शनिवार को अधिकतम तामपान 40 डिग्री के आसपास या फिर पार भी पहुंच सकता है। इसके बाद 31 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक दर्ज होगा।

बता दें कि गर्मी से राहत का दौर अब खत्म हो गया है। तापमान और धूप की चुभन फिर से परेशान करेगी। हालांकि शनिवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार हो जाने के आसार हैं। अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान शुक्रवार को सामान्य से एक डिग्री कम 39.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 78 से 36 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार काे आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। रविवार तक दिल्ली का तापमान 42 डिग्री तक चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *