newsव्यापार

iPhone खोने पर घबराएं नहीं, डिवाइस को सेफ रखने में ये तरीके आएंगे आपके काम

iPhone stolen आईफोन चोरी होने पर यूजर को उसके डेटा चोरी होने का खतरा सर आ जाता है। ऐसे में इस स्थिति में एपल की ही मदद ली जा सकती है। कंपनी अपने यूजर को फाइंड माय ऐप की सुविधा देती है।

स्मार्टफोन किसी भी यूजर के लिए बेहद काम का डिवाइस होता है। गूगल सर्च करने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए यूजर का फोन ही काम में आता है। ऐसे में इस डिवाइस का चोरी हो जाना हर किसी के लिए परेशानी की बड़ी वजह बन सकता है।

खास कर आईफोन का गुम जाने का मतलब मोटी रकम की चपत लग जाना और प्राइवेट और बैंकिंग जानकारियों के लीक होने का खतरा सर आ जाना है। ऐसे में क्या हो अगर यूजर अपना आईफोन ही कहीं गुमा दे।

क्या आप जानते हैं? आईफोन मेकर कंपनी एपल को यूजर की सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए बेहतरीन फीचर्स लाने के रूप में पसंद किया जाता है। आईफोन चोरी होने पर भी एपल ही आपकी मदद कर सकता है।

आईफोन खोने सबसे पहले करना होगा ये काम

आईफोन खोने पर सबसे पहले यूजर को फाइंड माय ऐप की मदद लेनी होगी। एपल की यह सुविधा एपल डिवाइस को लोकेट करने में काम आती है।

इस ऐप का इस्तेमाल किसी भी दूसरे एपल डिवाइस में खोए हुए डिवाइस को लोकेट करने के लिए किया जा सकता है।

फाइंड माय ऐप कैसे करता है काम

दरअसल इस ऐप की मदद से यूजर को खोया हुआ डिवाइस लॉक करने में मदद मिलती है। ऐप में यूजर को एपल पे डिसेबल करने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा, यूजर खोए हुए डिवाइस के डिस्प्ले पर एक मैसेज सेंड कर सकता है। इस मैसेज में यूजर डिवाइस को लौटाने का पता और अपनी जानकारियां दे सकता है।

आईफोन का डेटा करें इरेज

आईफोन खोने पर डिवाइस पर खर्च हुई रकम का नुकसान नहीं बचाया जा सकता है, लेकिन डेटा को गलत हाथों में जाने से जरूर रोका जा सकता है।

आईफोन समय पर लोकेट न कर पाएं तो डेटा को घर बैठे ही इरेज किया जा सकता है। आईफोन का डेटा इरेज करने के लिए भी फाइंड माय ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आईफोन पर खोने पर पुलिस रिपोर्ट फाइल करना जरूरी

इसके साथ ही डिवाइस को खोजने के लिए पुलिस रिपोर्ट फाइल करना जरूरी है। यूजर अपने एरिया की पुलिस को आईफोन खोने की रिपोर्ट कर सकता है।

थेफ्ट और लॉस क्लेम करें फाइल

आईफोन खोने पर थेफ्ट और लॉस क्लेम फाइल किया जा सकता है। अगर यूजर के पास AppleCare+ plan की सुविधा मौजूद है तो यह क्लेम फाइल किया जा सकता है। इस क्लेम के बाद एपल आपको आईफोन रिप्लेस कर दे सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *