news

Extreme Tourism: एडवेंचर के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं लोग, बढ़ता जा रहा है ‘एक्स्ट्रीम टूरिज्म’ का ट्रेंड

टाइटन पनडुब्बी विस्फोट में हुई 5 लोगों की मौत ने दुनिया भर में लोगों को इस बात को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है

कि जान खतरे में डालकर घूमना आखिर कहां तक सही है। इसी बीच एक्स्ट्रीम टूरिज्म शब्द भी काफी सुर्खियां बटोर रही है। आइये इस आर्टिकल में जानते हैं कि एक्स्ट्रीम टूरिज्म क्या हैटाइटैनिक का मलबा देखने गई एक सबमर्सिबल के डूबने के बाद से ही एक शब्द काफी चलन में है, जिसके बारे में खूब चर्चा हो रही है। यह शब्द है ‘एक्स्ट्रीम टूरिज्म’, जैसा कि नाम से ही पता लग रहा है ‘एक्स्ट्रीम’ मतलब चरम पर और ‘टूरिज्म’ मतलब पर्यटन और असल में लोगों के बीच टूरिज्म को लेकर जो अति की भावना बढ़ रही है, उससे न केवल उनकी जान को खतरा है बल्कि प्रकृति के लिए भी काफी नुकसानदायक है। चाहे समंदर की गहराई तक जाना हो या फिर अंतरिक्ष में मौजूद दूसरे ग्रह पर, लोगों के बीच ट्रैवेल को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे ही एक्स्ट्रीम ट्रैवल डेस्टिनेशन्स के बारे में जानेंगे जहां जाने के लिए लोगों ने काफी जोखिम उठाया है।

टाइटन पनडुब्ब

टाइटैनिक का मलबा देखने गई टाइटन पनडुब्बी, दुर्भाग्य से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह पनडुब्बी समुद्र की सतह से 13, 000 फीट की गहराई तक जा रही थी। हालांकि, विस्फोट के कारण इसमें सवार सभी 5 लोगों की जान चली गई। बता दें, कि इस मशहूर मलबे को देखने की शुरुआत साल 2021 में हुई थी और उस समय इसकी फीस 2,50,000 डॉलर निर्धारित की गई।

माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई

इस साल माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए करीब 600 पर्वतारोही शामिल हुए। इस दौरान करीब 13 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 4 लोग लापता हो गए। 20,030 फुट की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना आज भी बेहद जोखिम भरा है।

अंतरिक्ष की उड़ान

ब्लू ओरिजिन नाम की कंपनी साल 2021 से लोगों का स्पेस घूमने का सपना पूरा कर रही है। इसमें 10 मिनट की लंबी उड़ान शामिल है, जिसके टिकट की कीमत 2.8 करोड़ डॉलर शामिल है। वहीं, वर्जिन गैलेक्टिक नाम की एक अन्य कंपनी भी अगस्त, 2023 से स्पेस की सैर कराने की तैयार में जुटी हुई है। यह कंपनी प्रति व्यक्ति 30 मिनट की सैर के लिए 4, 90, 000 डॉलर चार्ज कर सकती है।

वाइल्ड लाइफ एक्सपीरियंस

हम सभी ने टीवी पर मशहूर वाइल्ड लाइफ ट्रैवलर बियर ग्रिल्स को जंगलों में सर्वाइवल के लिए जंग लड़ते हुए देखा है। शायद यही वजह है कि आम लोगों में इसे एक्सपीरियंस करने की इच्छा बढ़ने लगी है और अब जंगलों में बिना किसी साधन एक एडवेंचरस लाइफ जीने का क्रेज बढ़ रहा है। कई ऐसी कंपनियां हैं, जो इस तरह के एडवेंचर पैकेज तैयार करती हैं। इस दौरान लोगों को ब्राजील के अमेजन रेनफॉरेस्ट्स को एक्स्प्लोर करने का मौका मिलता है। इस दौरान बिना माचिस और लाइटर के आग जलाने की कोशिश करने से लेकर खाने के लिए जद्दोजहद करने तक व्यक्ति को एक परफेक्ट वाइल्डलाइफ का एक्स्पीरियंस करने का मौका मिलता है।

बर्फीले अंटार्कटिका की सैर

हम सब बचपन से सुनते आए हैं कि अंटार्कटिका महाद्वीप पर जाना और वहां सर्वाइव कर पाना आसान नहीं है। यह धरती पर मौजूद सभी सात महाद्वीपों में से सबसे ठंडा महाद्वीप है और यहां का करीब 98 फीसदी हिस्सा बर्फ से ढंका हुआ है। लेकिन अब वो बात पुरानी हुई और एंक्स्ट्रीम टूरिज्म के क्रेज के चलते अब यहां भी लोग पेंगुइन्स से मिलने पहुंचने लगे हैं। इस महाद्वीप पर पहुंचने के लिए दक्षिण अमेरिका से क्रूज चलती है। इसके अलावा साउथ पोल से यहां के लिए फ्लाइट भी उपलब्ध है, जिसका किराया करीब 76,000 डॉलर निर्धारित किया गया है।

एंक्स्ट्रीम टूरिज्म के सभी खतरों के बावजूद, इन जगहों पर अधिक पर्यटन बढ़ रहा है एक्सप्लोरर्स क्लब में सदस्यता लगातार बढ़ रही है। जानकारों के मुताबिक एंक्स्ट्रीम टूरिज्म एडवेंचरस टूरिज्म का एक छोटा सा हिस्सा है, जो कोविड लॉकडाउन के दौरान काफी लोकप्रिय हुआ। उनके मुताबिक लोग एक अलग अनुभव की तलाश में हैं, जिसे पहले किसी ने नहीं किया हो और वह उसे सोशल मीडिया पर साझा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *