news

Shrikant Tyagi Noida: भगोड़ा श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, पुलिस ने 3 लोगों के साथ दबोचा

महिला से बदजुबानी करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने चार दिनों से फरार चल रहे त्यागी को 3 लोगों के साथ धर दबोचा है।
बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। थोड़ी देर में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है। इससे पहले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के पत्नी को सुबह पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि पत्नी को श्रीकांत के लोकेशन की जानकारी थी। पुलिस ने मंगलवार की सुबह त्यागी की एक और फोर व्हीलर गाड़ी को जब्त किया। इससे पहले सोमवार को सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के आवास के अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया गया।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला ने त्यागी द्वारा सोसायटी के साझा क्षेत्र में पौधे लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे वह भड़क उठा था और जमकर हंगामा किया था.
महिला ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड भी किया है. वहीं मामले में शिकायतकर्ता महिला को दो निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए हैं. पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *