Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsव्यापार

Gold Price Today: आज धड़ाम हुआ सोने का दाम, तुरंत चेक करें कहां सबसे सस्ता मिल रहा है गोल्ड

अंतरराष्ट्रीय कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोना 265 रुपये की गिरावट के साथ 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। bपिछले कारोबार में पीली धातु 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी हालांकि 120 रुपए की तेजी के साथ 77,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने की कीमत 265 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। विदेशी बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,033 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 25.88 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। बुधवार को एशिया के अन्य बाजारों में भी सोने की कीमत कम रही।

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

व्यापारियों द्वारा सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 129 रुपये गिरकर 61,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, जून डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 14,721 लॉट के कारोबार में 129 रुपये या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 77,465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी के अनुबंध का भाव नौ रुपये या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,465 रुपये प्रति किग्रा हो गया, जिसमें 20,476 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

चांदी कीमतों में तेजी का मुख्य कारण सकारात्मक घरेलू रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.95 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *