Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsदेशव्यापार

SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब डिजिलॉकर में सुरक्षित कर सकते हैं अपने डॉक्युमेंट्स और उठा सकते ह लाभ

SBI Digital Locker भारत की सबसे बड़ा सरकारी बैंक

अब ग्राहक को डिजिटल लॉकर की सुविधा देती है। इसमें ग्राहक अपने जरूरी डॉक्युमेंट्स आसानी से डिपॉजिट कर सकते हैं।  यह एक तरह का डिजिटल डॉक्युमेंट्स वॉलेट है। इसको  ओपन करने के लिए आपको कई दस्तावेज जमा करवाने पड़ेंगे। आइए जानते हैं कि आप इस सुविधा का लाभ कैसे ले सकते हैं?

डिजिलॉकर को डिजिटल लॉकर भी कहा जाता है। यह आपको एक प्रामाणिक वर्चुअल डॉक्यूमेंट्स की सुविधा देता है। यह एक तरह का डिजिटल डॉक्यूमेंट्स वॉलेट है। इसमें आप अपने डॉक्यूमेंट्स  को जमा कर सकते हैं। जब आप ये लॉकर खुलवाते हैं तो आपको इसके लिए कई डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं। ये लॉकर आपके आधार नंबर से जुड़ा होता है।

इन डॉक्यूमेंट्स को करें सेफ

आप इस लॉकर में अपना ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पॉलिसी जैसे कई दस्तावेज को जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको ये डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होता है। लॉकर के साइन अप करते टाइम ही आपको ये दस्तावेज अपलोड करना होता है।इस तरह आप अपने दस्तावेज को सुरक्षित रख सकते हैं। आपको इसमें एक डेडिकेटेड क्लाउड स्टोरेज स्पेस मिलता है।

एसबीआई ने डिजिलॉकर के लिए कहा कि ग्राहक अकाउंट स्टेटमेंट, फॉर्म 15A और होम लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट को भी इस लॉकर में स्टोर कर सकते हैं। आप इस लॉकर को कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं।

डिजिटल लॉकर क्या है

भारत सरकार द्वारा डिजिटल भारत बनाने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य है भारत में पेपरलेस सिस्टम को बनाना। ऐसे में अब ई-दस्तावेजों के जरिये आदान-प्रदान किया जाएगा। एक समय था कि जब कोई दस्तावेज खो जाता था तो उसको दोबारा बनाने में काफी समय लगता था। अब डिजिटलाइजेशन के जरिये ये परेशानी खत्म सी हो गई है। इसमें आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को स्टोर कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये लॉकर आपके आधार का4ड से कनेक्ट होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *