Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
congressnewsदिल्लीराज्य

दिल्ली पहुंची हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे से की कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहुंच चुकी हैं। वे भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले। इस मुलाकात में, सिंह ने संगठन और हाल ही में प्रदेश में हुई आपदा पर चर्चा की। इसके अलावा, अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति भी बताई। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन (Heavy Rain & Landslide) की जानकारी दी व संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर भी चर्चा भी की। उन्होंने संगठन का पूरा फीडबैक दिया और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Upcoming Loksabha Election) के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में भी बताया।

हिमाचल में आई आपदा को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने का उठाएंगी मांंग

कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को सरकार में उचित स्थान देने का मामला भी बातचीत में उठाया। इस दौरान उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाये जाने का आभार भी प्रकट किया। प्रतिभा सिंह संसद के विशेष सत्र में भाग लेने दिल्ली गई हुई हैं। सत्र में वह हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान व राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का मामला उठाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *