newsखेलदेश

IND vs PAK Live Score: बुमराह की रफ्तार से गुमराह हुआ पाकिस्तान, 191 रन पर सिमटी पारी

IND vs PAK Live Score: 191 रन पर सिमटी पाकिस्तान की पारी

 रवींद्र जडेजा ने हारिस रऊफ को आउट कर पाकिस्तान की पारी समेट दी। पाकिस्तान की पूरी टीम 42.5 ओवर में 191 रन ही बना सकी। बाबर ने 50 रन की पारी खेली। रिजवान  ने 49 रन बनाए। शार्दुल को छोड़ बाकी सभी गेंदबाजों को दो-दो विकेट मिले।

14 Oct 20235:13:49 PM

IND vs PAK Live Score: गुच्छो में गिरे विकेट

 हार्दिक पांड्या ने नवाज को आउट किया। वहीं, जाडेजा ने हसन अली को गिल के हाथों कैच आउट करवाया। बाबर के आउट होने के बाद पाकिस्तान के विकेट गुच्छों में गिरे।

14 Oct 20235:06:09 PM

IND vs PAK Live Score: रोहित शर्मा से छूटा कैच

 38वें ओवर में मात्र 2 रन बने। हसन अली और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं। किसी तरह से पाकिस्तान को 200 के पार ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। 39वें ओवर में जडेजा की गेंद पर स्लिप पर कैच छूटा। हालांकि बहुत मुश्किल कैच था। 39वें ओवर में 6 रन बने।

39 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 182/7

14 Oct 20234:53:16 PM

IND vs PAK Live Score: बुमराह ने शादाब खान को भेजा पवेलियन

IND vs PAK Live Score: बुमराह ने शादाब खान को भेजा पवेलियन

 बुमराह को दूसरी सफलता मिली। लेंथ गेंद पर शादाब खान फंसे। ऑफ स्‍टंप के करीब लेंथ बॉल थी, एंगल से गेंद अंदर आया लेकिन ऑफ स्‍टंप पर गिरकर हल्‍का सा बाहर निकली गेंद, पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद सीधा जाकर स्‍टंप्‍स से टकरा गई। बुमराह के ओवर में 2 रन बने।

38 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 172/7, हसन अली और मोहम्मद नवाज क्रीज पर खड़े। 

14 Oct 20234:46:22 PM

IND vs PAK Live Score: रिजवान अर्धशतक से चूके

 जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका दिया। बुमराह ने रिजवान को क्लीन बोल्ड कर उनकी पारी समाप्त की। वह 49 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह के ओवर में मात्र 2 रन बना।

34 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 168/6 

14 Oct 20234:40:04 PM

IND vs PAK Live Score: कुलदीप के ओवर में गिरे दो विकेट

 कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। पहले शकील को LBW  आउट किया। उसके बाद इफ्तिखार को क्लीन बोल्ड कर दिया। कुलदीप के ओवर में 4 रन बने।

33 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 166/5

14 Oct 20234:32:59 PM

IND vs PAK World Cup Live: रिजवान अर्धशतक के करीब

 मोहम्मद रिजवान अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 48 रन बनाकर खेल रहे। 32वें ओवर में 5 रन बने।

14 Oct 20234:25:39 PM

IND vs PAK Live Score: कुलदीप के ओवर में बने 1 रन

 बाबर का विकेट गिरने के बाद वापस दबाव पाकिस्तान पर आ गया है। कुलदीप के ओवर में 1 रन ही बना। सिराज के ओवर में शकीक रन आउट होने से बचे थे।

31 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 157/3

14 Oct 20234:20:31 PM

IND vs PAK Live Score: बाबर आजम हुए आउट

 सिराज ने बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। बाबर 50 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान और बाबर के बीच 82 रन की साझेदारी हुई। सिराज के ओवर में 6 रन बने। शकील बल्लेबाजी के लिए हैं।

30 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 156/3

14 Oct 20234:15:10 PM

IND vs PAK Live Score: बाबर का अर्धशतक

 बाबर ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। रिजवान भी अर्धशतक के करीब हैं।

29 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 150/2

14 Oct 20234:09:46 PM

IND vs PAK Live Score: गेंदबाजी में फिर बदलाव

 रोहित, सिराज को दोबारा अटैक पर लेकर आए हैं। 28वें ओवर में बाबर ने मिडविकेट के ऊपर से एक चौका लगाया। आखिरी गेंद पर रिजवान ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 13 रन बने।

28 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 144/2, बाबर 45 और रिजवान 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

14 Oct 20234:05:34 PM

IND vs PAK Live Score: कुलदीप के पांच ओवर समाप्त

 कुलदीप के स्पेल के पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। 20 रन खर्च किए और कोई सफलता नहीं मिली। 27वें ओवर में मात्र 2 रन बने।

14 Oct 20234:02:06 PM

IND vs PAK Live Score: 26वें ओवर में बने 4 रन

 जडेजा के ओवर में 4 रन बने। रिजवान और बाबर कोई रिस्क नहीं ले रहे। रिजवान 36 और बाबर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 129/2

14 Oct 20233:58:49 PM

IND vs PAK Live Score: बाबर को मिला जीवनदान

 कुलदीप के ओवर में बाबर आजम को एक जीवनदान मिला। तीसरी गेंद पैड पर लगी। रोहित ने रिव्यू लिया। गेंद विकेट पर लगी लेकिन अंपायर्स कॉल हुई। मैदानी अंपायर ने नॉट आउट दिया था। 25वें ओवर में मात्र 2 रन बने।

25 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 125/2, बाबर आजम 35 और रिजवान 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Oct 20233:53:48 PM

Live Score IND vs PAK: बाबर-रिजवान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 बाबर और रिजवान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। 69 गेंद पर यह 50 रन आए। बाबर और रिजवान अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। 24वें ओवर में मात्र 3 रन बने। भारत को विकेट की तलाश है।

24 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 123/2

14 Oct 20233:50:03 PM

Live Score IND vs PAK: बाबर-रिजवान के बीच 47 रन की साझेदारी

 बाबर और रिजवान के बीच 63 गेंद पर 47 रन की साझेदारी हो गई है। रिजवान तेज खेल रहे। वह 35 गेंद पर 30 रन बना चुके हैं। बाबर 41 गेंद का सामना करते हुए 33 रन बना चुके हैं। 23वें ओवर में 6 रन बने।

23 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 120/2

14 Oct 20233:46:23 PM

Live Score IND vs PAK: जडेजा के ओवर में लगी 2 बाउंड्री

 21वें ओवर में मात्र दो रन बना। 22वां ओवर जडेजा ने किया। पहली तीन गेंद पर मात्र 1 रन बने। अगली दो गेंद पर रिजवान ने दो शानदार चौके लगाए। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस ओवर में 9 रन बने।

22 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 114/2, बाबर आजम 32 रन और रिजवान 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Oct 20233:39:54 PM

IND vs PAK Live Score: 20वें ओवर में बने 1 रन

 जडेजा ने कसी गेंदबाजी करते हुए मात्र 1 रन दिया। बाबर और रिजवान संभलकर बल्लेबाजी कर रहे।

14 Oct 20233:36:03 PM

IND vs PAK Live Score: शार्दुल का दूसरा ओवर

 पहले ओवर में 6 रन खर्च किया था। दूसरे ओवर की पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर बाबर ने कवर ड्राइव शॉट लगाकर चार रन बटोरे। चौथी गेंद पर एक रन मिला। पांचवीं गेंद पर रिजवान ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।

19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 102/2

14 Oct 20233:32:31 PM

IND vs PAK Live Score: जडेजा के ओवर में बने 6 रन

 जडेजा 18वां ओवर करने आए। पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं बने। अगली दो गेंद पर दो सिंगल आए। पांचवीं गेंद पर रिजवान ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।

18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 96/2, बाबर 25 रन और रिजवान 14 रन बनाकर खेल रहे।

14 Oct 20233:30:23 PM

IND vs PAK Live Score: गेंदबाजी में बदलाव

 रोहित ने शार्दुल ठाकुर को अटैक पर लगाया। पहली गेंद पर बाबर ने चार रन जड़ा। उसकी अगली दो गेंद पर दो सिंगल बने। इस ओवर में कुल 6 रन बने।

17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 90/2

14 Oct 20233:27:01 PM

IND vs PAK Live Score: जडेजा के ओवर में बने 5 रन

 जडेजा ने 16वां ओवर किया। इस ओवर में पांच सिंगल आए। रिजवान और बाबर अब कोई खतरा नहीं उठा रहे हैं।

16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 84/2, बाबर 19 रन और रिजवान 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Oct 20233:24:22 PM

IND vs PAK Live Score: संभलकर खेल रहा पाकिस्तान, रनों की गति हुई धीमी

 हार्दिक के ओवर में रिजवान ने आखिरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। फ्लिक शॉट खेलते हुए शानदार चार रन बटोरे। 15वें ओवर में मात्र चार रन बने।

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 79/2

14 Oct 20233:15:40 PM

IND vs PAK Live: रिजवान बाल-बाल बचे

 रवींद्र जडेजा गेंदबाजी आक्रमण पर आए। दूसरी ही गेंद पर मोहम्‍मद रिजवान को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करने की जोरदार अपील की। अंपायर ने आउट दिया, लेकिन पाकिस्‍तान ने रिव्‍यु मांगा। रीप्‍ले में दिखा कि गेंद लेग स्‍टंप को मिस कर रही है। रिजवान सुरक्षित रहे। पांचवीं गेंद पर रिजवान ने सिंगल लिया। इस ओवर में एक रन बना।

14 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 75/2। बाबर आजम 16* और मोहम्‍मद रिजवान 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Oct 20233:10:19 PM

IND vs PAK Live Score: हार्दिक पांड्या ने किया इमाम का शिकार

 हार्दिक पांड्या पारी का 13वां ओवर करने आए। इमाम उल हक ने दूसरी गेंद पर प्‍वाइंट की दिशा में दमदार पंच शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। तीसरी गेंद पर इमाम उल हक को पांड्या ने विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। पांड्या ने ऑफ स्‍टंप के बाहर आउट स्विंग गेंद डाली, जिस पर इमाम कवर ड्राइव खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्‍ले के बाहरी किनारे पर लगकर विकेट के पीछे गई। राहुल ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इमाम उल हक ने 38 गेंदों में 6 चौके की मदद से 36 रन बनाए। मोहम्‍मद रिजवान क्रीज पर आए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

13 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 74/2। बाबर आजम 16* और मोहम्‍मद रिजवान 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *