newsदेशविदेश

पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया

भारत की अंजू अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में पहूची ;खुद को बताया होटल मैनेजर

पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। भारत की अंजू अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में पहुंच गई है। यहां की टेरा एलिगेंसी सोसायटी की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी नसरूल्लाह से शादी करने के लिए पाकिस्तान चली गई।

फेसबुक पर हुई थी नसरुल्लाह से दोस्ती

अंजू ने वीजा में भी पाकिस्तान जाने का कारण शादी करना बताया है। उसने खुद को होटल का मैनेजर बताया था। अंजू और नसरुल्लाह की चार साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। अंजू के बच्चों को अभी नहीं पता कि उनकी मां कहां है। अंजू के पति अरविंद ने बच्चों को इतना ही बताया है कि उनकी मां सहेली से मिलने गई और तीन-चार दिन में वापस आ जाएगी।

पाकिस्तान पहुंचने के बाद पति को बताया

अरविंद के अनुसार अंजू यहां से जयपुर जाने की बात कह कर गई थी। रविवार को अंजू ने कॉल कर उन्हें पाकिस्तान पहुंचने के बारे में बताया। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के गांव खरपुरा के रहने वाले है और अंजू ग्वालियर मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

2007 में रचाई थी शादी

दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद और अंजू मूलत: क्रिश्चियन है। अरविंद पहले भिवाड़ी के यूआइटी सेक्टर सात में रहते थे। वर्तमान में टेरा एलिगेंसी सोसयटी के एच टावर में फ्लैट नंबर-704 में किराए पर रहते है। अंजू ने इसी एड्रेस से 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। अंजू खुशखेड़ा की एक टू व्हीलर कंपनी में काम करती है। पति इंडो कंपनी में कार्यरत है।

शादी करने के लिए पहुंची पाकिस्तान

वीजा में अंजू ने अपना कार्य होटल मैनेजर बताया है। वीजा में पाकिस्तान जाने का उद्देश्य शादी करने के लिए बताया गया है। अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह ने बीबीसी उर्दू से की गई बातचीत में बताया कि दोनों शादी करना चाहते है। अगले दो से तीन दिन में अंजू और मैं औपचारिक रूप से सगाई कर लेंगे। फिर 10 से 12 दिन के बाद वह भारत वापस चली जाएगी और फिर दोबारा शादी के लिए आएगी।

जांच एजेंसियां पहुंची फ्लैट

रविवार की शाम को मामला जानकारी में आने के बाद भिवाड़ी पुलिस अरविंद के फ्लैट पर पहुंच गई थी। सीआईडी व आईबी के अधिकारी भी जांच के लिए अरविंद के फ्लैट पर पहुंचे है। आम लोगों व मीडिया को जांच एजेंसियों ने वहां से दूर कर दिया है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

पति ने नहीं दी लिखित शिकायत

एसपी विकास शर्मा ने मीडिया को बताया कि रविवार को ही यह मामला जानकारी में आया है। इस पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही इसमें आगे कोई कार्रवाई की जाएगी। महिला के पति या अन्य किसी की तरफ से पुलिस को कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *