newsबिहारराज्य

बिहार में ज्यूडिशियल अफसर की पत्नी की हत्या का मामला ;अधिवक्ता ने लड़की के परिजनों पर लगाया आरोप, – ऑफिसर को फंसाने पर अड़े लड़की के परिजन

ज्यूडिशियल अफसर प्रतीक शैल की पत्नी चांदनी चंद्रा की हत्या के आरोप को अधिवक्ता सीमा कुमारी ने ठहराया गलत

ज्यूडिशियल अफसर प्रतीक शैल की पत्नी चांदनी चंद्रा की हत्या के आरोप को अधिवक्ता सीमा कुमारी ने गलत ठहराया है। लड़की के परिजनों पर धोखाधड़ी कर शादी कर फंसाने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता सीमा कुमारी ने कहा है कि कोई डॉक्यूमेंट से प्रूफ नहीं हो रहा है कि हत्या की गई है। जबकि, लड़की के परिजन चांदनी के पेट की बीमारी से वाकिफ थे। इस बात को परिजनों ने शादी से पहले छिपा लिया था।

जबकि, बहू की तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने यूनिवर्सल अस्पताल मे भर्ती कराया है। यहां इलाज शुरू किया गया और मरीज रिकवर भी हो रही थी। लेकिन, जबरन लड़की के परिजनों ने बिना डॉक्टर के सलाह और बिना एम्बुलेंस के ही पारस अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। इसकी मेडिकल रिपोर्ट भी है। ये हत्या नहीं, बल्कि बीमारी से मौत हुई है। इसका गुनहगार लड़की के परिजन हैं, ना की लड़का और उसके परिजन। प्रतीक शैल की अधिवक्ता के मुताबिक उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है।

ज्यूडिशियल अफसर प्रतीक शैल की अधिवक्ता सीमा कुमारी

लड़की के परिजनों का क्या है पक्ष

इधर, लड़की के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए शास्त्री नगर थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। परिजनों का कहना था कि 14 अगस्त को बेटी के बीमार होने की खबर मिली थी। यूनिवर्सल अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई थी। इसे देखने जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी स्थिति काफी गंभीर होने के कारण पारस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और लगातार मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मृतक की बहन स्मृति सिन्हा ने कहा था कि मेरी बहन का हत्यारा प्रतीक शैल और उसके परिजन हैं। परिवार के साथ मिलकर मेरी बहन को टॉर्चर किया और मार डाला। इसलिए ऐसा आदमी न्यायिक पद में रहने के लायक नहीं है। अब घटना के बाद ज्यूडिशियल ऑफिसर होने का धौंस दिया जा रहा है। इसलिए हमें न्याय चाहिए।

पिछले साल ही हुई थी शादी

दानापुर के एसके पुरम लेन के कैलाश रेजीडेंसी के रहने वाली 30 वर्षीय चांदनी चंदा की शादी आलम गंज थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी बजरंग पुरी गाय घाट के रहने वाले शैलेंद्र कुमार के 33 वर्षीय बेटे ज्यूडिशियल ऑफिसर प्रतीक शैल के साथ 11 मई 2022 को बड़े धूमधाम से की हुई थी। शादी के एक साल बाद चांदनी की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों का पुलिस पर भी आरोप

वहीं, पुलिस मृतक युवती के परिजनों के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे जांच करने की बात कही है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि घटना को पांच दिन से अधिक हो गए। लेकिन पुलिस अब तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

दोनों पक्षों की ओर से अलग अलग थानों में आवेदन दे रखा है। मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है। इससे यह पता चल जाएगा कि चांदनी की मौत पेट की बीमारी से हुई है या किसी और कारण से हुई होगी। हालांकि, लड़के की ओर से पक्ष जानने की भी कोशिश की गई है। लेकिन, समय आने पर बात करने का हवाला दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *