newsराज्य

कश्मीरी गेट, ITO, यमुना बैंक और लाल किला… CM आवास से 1 किमी दूर बाढ़ का पानी; तस्वीरों-वीडियो में देखें हाल

दिल्ली के कश्मीरी गेट आईटीओ लाल किले का पिछला हिस्सा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से लेकर सिविल लाइन्स आदि जगहों तक पानी पहुंचगया है।

दिल्ली में हर ओर पानी ही पानी है। इसके चलते दिल्ली के तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ प्रभावित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।  पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं जिसका असर अब देश की राजधानी और आसपास के इलाकों पर दिख रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 45 साल का रिकॉर्ड तोड़कर हर घंटे नया आंकड़ा छू रहा है। दिल्ली में 205.33 मीटर खतरे का निशान है जबकि इस वर्तमान में यमुना नदी 208.52 मीटर पर बह रही है। हालात इतने खराब हैं कि अब दिल्ली में बाढ़ का पानी सीएम आवास से लगभग एक किलोमीटर दूर रह गया। कश्मीरी गेट, आईटीओ, लाल किले का पिछला हिस्सा, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से लेकर सिविल लाइन्स आदि जगहों तक पानी पहुंच गया है। दिल्ली में हर ओर पानी ही पानी है। इसके चलते दिल्ली के तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ प्रभावित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिना काम लोगों को घर से न निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *