newsमनोरजन

Khatron Ke Khiladi 13 से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, टफ कॉम्पटीशन के बीच कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

Khatron Ke Khiladi 13 रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 का आजाग बस कुछ ही महीनों में होने वाला है। केप टाउन में शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच एक कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर सामने आई है।  Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर लोगों का उत्साह दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जब से शो का टीजर सामने आया है, तब से फैंस में इस शो को देखने की दीवानगी बढ़ गई है।

स्टंट परफॉर्म करते हुए चोटिल हुए कंटेस्टेंट्स

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। खतरनाक स्टंट को परफॉर्म करते-करते कई कंटेस्टेंट्स को गंभीर चोट आ गई है। अंजुम फकीह ने कुछ ही दिनों पहले पैर में चोट लगने की फोटो शेयर की थी। उनके अलावा अर्चना गौतम और नायरा बनर्जी भी चोटिल हो चुकी हैं। इन सबके पहले रोहित रॉय के स्टंट परफॉर्म करते हुए बुरी तरह घायल होने की खबर आई थी। अब उन्हें लेकर एक और जानकारी सामने आई है।

शो से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता

रोहित रॉय एक स्टंट परफॉर्म करते हुए बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें रेस्ट की सलाह दी गई थी। ठीक तरह से रिकवर करने के बाद रोहित रॉय ने रोहित शेट्टी के शो में वापसी तो की, लेकिन अब उनके फिर से बाहर होने की खबर सामने आई है। खतरों के खिलाड़ी की पल-पल की खबर देने वाले फैन पेज ने इस बात की जानकारी शेयर की है कि रोहित रॉय ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से आउट हो चुके हैं।

इस बार का सीजन सबसे एंटरटेनिंग

दावा किया जा रहा है कि इस बार का सीजन सबसे एंटरटेनिंग होगा। रोहित शेट्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को सबसे एंटरटेनिंग सीजन बताया है।

शो में होगी इन दो एक्ट्रेस की भी एंट्री?

इसी के साथ एक चर्चा ये भी है कि खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए एक्स कंटेस्टेंट्स दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और हिना खान (Hina Khan) को अप्रोच किया गया है। हालांकि, यह कन्फर्म नहीं है कि वह गेस्ट बनकर आएंगी या बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *