newsदेशमनोरजनराज्यविदेशव्यापारस्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्टार्टअप की संख्या लगातार बढ़ रही है। खास बात यह है कि वैश्विक महामारी के समय में भी देश में स्टार्टअप की संख्या बढ़ी है। देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के पार जा चुकी है। मुझे इस बात का गर्व है कि भारत में बहुत से ऐसे मेंटर्स हैं, जिन्होंने स्टार्ट अप को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। वहीं, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उज्जैन दौरे पर जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद यहां महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात एक बार फिर से हो गया है। कोविड -19 महामारी के कारण पिछले करीब दो सालों से ज्यादा वक्त से दोनों देशों के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित थीं। भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 2,828 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,035 ठीक हुए और 14 मौतें हुईं है।

शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को सुना।

महाराष्ट्र के नागपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कई नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को सुना।

 

PM मोदी ने उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली कल्पना का जिक्र किया

PM मोदी ने उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली कल्पना का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि कल्पना ने हाल ही में कर्नाटक में अपनी 10वीं की परीक्षा पास की है, लेकिन उनकी सफलता की खास बात ये है कि उन्हें कुछ समय पहले तक कन्नड़ा भाषा भी नहीं आती थी, उन्होंने 3 महीने में कन्नड़ा भाषा सीखी और 92 नंबर भी लेकर आई। कल्पना उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली है, वे पहले टीबी से पीड़ित रही और तीसरी कक्षा में उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई। कल्पना बाद में मैसूर की रहने वाली प्रोफेसर तारामूर्ति के संपर्क में आई जिन्होंने उनकी मदद की।

मन की बात के दौरान PM मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले देश ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो हम सभी को प्रेरणा देती है, भारत के सामर्थ्य के प्रति हम सभी का विश्वास जगाती है। इस महीने 5 तारीख को देश में यूनिकार्न की संख्या 100 तक पहुंच गई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे कुल यूनिकार्न में से 44 पिछले साल बने थे। इतना ही नहीं इस वर्ष के 3-4 महीने में ही 14 और नए यूनिकार्न बन गए। इस मतलब वैश्विक महामारी के दौर में भी हमारे स्टार्ट अप धन और महत्व का सृजन करने में सफल रहे हैं।

PM मोदी ने कहा कि देवर गांव की चंपा देवी पिछले 3 साल से अपने गांव की महिलाओं को कूड़ा प्रबंधन सीखा रही हैं, उन्होंने कई पेड़ भी लगाए हैं और अपनी मेहनत से एक हरा भरा वन तैयार कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन बाद ही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण को लेकर हमें अपने आस-पास के सकारात्मक अभियान चलाने चाहिए और ये निरंतर करने वाला काम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *