newspoliticsराज्य

MP Election: चुनाव जीतो और जिताओ की दांव में BJP, भाजपा की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल

इस समय मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है और प्रदेश की बागडोर सीएम शिवराज सिंह चौहान के हाथों में है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल का दौरा कर प्रदेश में चार-चांद लगा दिए। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को भोपाल का दौरा किया था।

भाजपा ने जारी की 39 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

पीएम मोदी के दौरे के कुछ घंटों बाद ही भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने कई बड़े चेहरे उतारे है, जिसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों का नाम शामिल है। कांग्रेस को चौतरफा घेरने के लिए भाजपा ने काफी सटीक दांव चला है। मुख्यमंत्री पद के सारे दावेदारों को उतार भाजपा ने यह साफ संदेश दे दिया है कि सभी अपने क्षेत्र को जीतें और जीताएं।

दूसरी लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों एवं बड़े नेताओं को उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। सभी अपने-अपने गढ़ से चुनाव लड़कर जीत का परचम लहराने के लिए तैयार है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (ग्वालियर-चंबल), प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह (महाकोशल), राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (मालवांचल) का नाम शामिल है। भाजपा ने इस बार 6 महिलाओं को भी टिकट दिया है। वहीं, दूसरी लिस्ट में गणेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक का नाम भी शामिल है।

CM का चेहरा घोषित किए बिना विधानसभा चुनाव लड़ेगी BJP

भाजपा इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना विधानसभा चुनाव लड़ रही है। हालांकि, चुनावी मैदान में सभी बड़े चेहरों को मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल माना ही जाता है। बता दें कि भाजपा अगर विधानसभा चुनाव जीत जाती है तो इससे लोकसभा चुनाव का रास्ता भी साफ हो जाएगा। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों सहित कुल सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा गया है, जो भाजपा की लोकसभा की तैयारी की एक झलक पेश करती है।

भाजपा का एक तीर से दो निशाने

भाजपा ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। संभावना यह है कि आने वाली सूची में कुछ अन्य सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जा सकता है। वहीं भाजपा ने इस बार मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी, आदिवासी पेशाब कांड से विवाद में आए केदार शुक्ल और जालम सिंह पटेल को टिकट नहीं दिया है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी से प्रत्याशी बनाया गया है। इंदौर-एक सीट से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। इस बार वरिष्ठ नेताओं में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। सिंह जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार के सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *