newsराज्य

MUMBAI: भारतीय नौसेना का जंगी जहाज INS महेंद्रगिरि को आज मुंबई में लॉन्च किया गया

भारतीय नौसेना का जंगी जहाज INS महेंद्रगिरि को आज मुंबई में लॉन्च किया गया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ ने मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में इसे लॉन्च किया।

सरकारी क्षेत्र के उपक्रम भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) ने नौसेना की स्वदेशी युद्धपोत विनिर्माण की पी17 ए परियोजना के तहत सातवें जंगी जहाज के निर्माण के लिए लगभग 4000 टन की विशेष स्टील प्लेटों की पूरी मात्रा की आपूर्ति की है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ इस श्रृंखला के सातवें जंगी जहाज आईएनएस महेंद्रगिरी का आज शुक्रवार को मुंबई में जलावतरण करेंगे।

इन युद्धपातों का जलावतरण देश की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। सेल ने इन पोतों के लिए मजतूत इस्पात की आपूर्ति में अपने योगदान की जानकारी दे देते हुए गुरुवार को एक विज्ञपति में कहा कि कंपनी  पी17ए युद्धपोतों के विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में उभरी है। सेल के अनुसार यह भारत के रक्षा स्वदेशीकरण को आगे बढ़ाने में उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

इस युद्धपोत में स्टील की आपूर्ति करने के अलावा भी सेल की भूमिका रही है । कंपनी ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लॉन्च किए गए छठे युद्धपोत ‘ विंध्यगिरि ‘ निर्माण के लिए भी चार हजार टन विशेष स्टील की आपूर्ति की थी। पी17ए परियोजना में मेसर्स मझगांव डॉक लिमिटेड ने कुल चार जहाजों और मेसर्स जीआरएसई ने तीन जहाजों का निर्माण शामिल है। मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा तीन जहाजों का लॉन्च सितंबर 2019 और सितंबर 2022 के बीच हुआ, जबकि मेसर्स जीआरएसई ने दिसंबर 2020 और अगस्त 2023 के बीच तीन जहाजों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *