news

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने अरविन्द केजरीवाल द्वारा जारी दिल्ली नगर निगम घोषणा पत्र को खोखला स्वेत पत्र करार दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने अरविन्द केजरीवाल द्वारा जारी दिल्ली नगर निगम घोषणा पत्र को खोखला स्वेत पत्र करार दिया।

आम आदमी पार्टी 10 गारंटी घोषणा पत्र और भाजपा वचन पत्र निगम चुनावों में दिल्लीवालों को गुमराह करने के लिए लाये गए है। – चौअनिल कुमार

दिल्ली में गंदगी बहाल करने और लैंडफिलों को कूड़े के पहाड़ बनाने में भाजपा-आम आदमी पार्टी दोनो बराबर की जिम्मेदार है। – चौअनिल कुमार

नई दिल्ली, 11 नवम्बर, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने अरविन्द केजरीवाल द्वारा जारी दिल्ली नगर निगम घोषणा पत्र को खोखला स्वेत पत्र करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सफाई व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाएगी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली छावनी की सफाई व्यवस्था की तर्ज पर पूरी दिल्ली में सफाई व्यवस्था अभियान की शुरुआत करेंगे और दिल्ली को ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का 10 गारंटी घोषणा पूरी तरह से दिल्लीवालों के साथ धोखा है क्योंकि जो गांरटी आम आदमी पार्टी निगम चुनावों में जीत हासिल करने के लिए दे रहे है, उन पर विपक्ष में रहते हुए पिछले 5 वर्षों में कोई काम नही किया है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पिछले 8 वर्षों से दिल्ली सरकार और निगम में विपक्ष की भूमिका निभाने के बावजूद दिल्ली सफाई व्यवस्था सुधारने और दिल्ली में भलस्वा, औखला और गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ो को खत्म करने के लिए कुछ नही किया। केजरीवाल कह रहे है कि कोई नया कूड़े का पहाड़ नही बनने देंगे, दिल्ली में 8 वर्षों के शासन में इस पर कोई योजना क्यों नही बनाई जबकि एनजीटी ने केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराकर उनपर 900 करोड़ का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि लंदन पेरिस का हवाला केजरीवाल शानदार सफाई व्यवस्था और कूड़ा मेनेजमेंट के लिए पहले भी दे चुके हैं। आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिल्ली को गंदगी, प्रदूषण व भ्रष्टाचार में नम्बर-1 बनाकर रख दिया।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने की बात करने वाले अरविन्द केजरीवाल पहले दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐ। निगम के भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी भाजपा के साथ बराबर की भागीदार रही जिन्होंने दिल्ली नगर निगम को कंगाल बना दिया। नए नक्शे, लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा करने का खोखला वायदा करके केजरीवाल दिल्ली के नागरिकों और व्यापारियों को गुमराह कर रहे है।  भाजपा द्वारा सील की गई दुकानों की सील खुलवाने के लिए और एम.सी.डी. में पार्किंग संकट का व्यवहारिक समाधान निकालने के लिए अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नही की। नक्शे पास करने, लेंटर डालने में आम आदमी पार्टी के पार्षद रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए। उन्होंने कहा कि सड़कों को ठीक करने, आवारा पशुओं के समाधान के लिए, पार्कों को सुंदर बनाने के लिए भाजपा ने 15 वर्षों और आम आदमी पार्टी 8 वर्षों में कुछ नही किया, निगम चुनावों केजरीवाल खोखले वायदे करके दिल्लीवालों को भ्रमित कर रहे हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निगम चुनावों के लिए 10 गारंटी में कर्मचारियों को पक्का करने का आम आदमी पार्टी का वादा पूरी तरह झूठा है क्योंकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 8 वर्षों के शासन में राजधानी बेरोजगारी में विश्व में नम्बर-1 बन गई है। जब केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अनुबंधित व कच्चे कर्मचारियों को पक्का नही किया तो निगम चुनावों के लिए उनका यह वायदा बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के दौरान निगम को पूरा पैसा समय पर दिया जाता था जिसके कारण निगम कर्मचारी वेतन व भत्तों को लेकर कभी भी हड़ताल पर नही गए, परंतु पिछले 15 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के शासन के दौरान औसतन हर छठे महीने निगम कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर जाना पड़ा है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी का रेहड़ी पटरी वालांे को वेंडिंग जोन में जगह देने का दिलासा पूरी तरह आधारहीन है क्योंकि कांग्रेस की यूपीए सरकार द्वारा रेहड़ी पटरी अजीविका कानून लागू करने के बावजूद पिछले 8 वर्षों में केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने दिल्ली में इसे लागू नही किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के शासन में रेहड़ी पटरी वालों के उपर हमेशा ही तलवार लटकी रही है, कांग्रेस पार्टी यदि निगम में आई तो रेहड़ी पटरीवालों के लिए वेंडिंग जोन में स्थाई जगह मुहैया कराऐगी।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द की दिल्ली सरकार जब शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राईवेट स्कूलों और अस्पतालांे को बढ़ावा देने के हक में काम कर रही है तो फिर कैसे वो निगम में स्कूलों और अस्पतालों को बेहतर बनाने का काम करेंगे। केजरीवाल सरकार ने 8 वर्षों में अभी तक एक भी नया स्कूल या अस्पताल अपनी बुनियाद पर नही बनाया है। शिक्षा के झूठे मॉडल का बखान करने वाले केजरीवाल की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविकता दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों का गिरता हुआ शिक्षा का स्तर है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल पहले ही कोविड के दौरान खुल चुकी है जब दिल्ली में कोविड से सबसे ज्यादा मौतें दर्ज हुई और केजरीवाल ने अपने आप को बेचारा साबित किया था।

मुख्य संवाददाता

………………………………….नई दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *