newspoliticsदेश

वसुंधरा राजे को भाजपा ने बड़ा झटका दिया

BJP की चुनाव अभियान और घोषणापत्र समिति में नहीं मिली जगह

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े चहरोंं में शामिल वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद से ये अटकलें लगने लगी हैं कि भाजपा में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

अर्जुन राम मेघावाल को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मेघवाल को घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया गया है।

 

नारायण पंचारिया बने चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक

वसुंधरा से किनारा करना पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा कदम माना जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की ओर से जारी ‘प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति’ का संयोजक नारायण पंचारिया को बनाया गया है। पंचारिया प्रेदश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *