Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

बगहा में 5 साल की मासूम के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची।

बगहा में 5 साल की मासूम के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची।

 

बगहा: बिहार के बगहा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस गंदे काम को एक साठ वर्षीय बुजुर्ग ने अंजाम दिया. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. घटना शनिवार के दोपहर की बताई जा रही है. परिजनों ने बताया की आरोपी उसके गांव का ही है. गन्ना के खेत में उसने बच्ची के साथ गंदी हरकत की. पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच भेजा है और कार्रवाई में जुट गई है।

बगहा में नाबालिग के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि घटना के बात पीड़िता को गम्भीर हालत में मेडिकल जांच व इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया है. बगहा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की यह घटना है. बगहा एसपी किरण गोरख जाधव ने मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस की विशेष टीम गठित कर त्वरित जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम एक करीब पांच वर्षीय बच्ची को गन्ना की खेत में ले जाकर एक 60 वर्षीय आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची खून से लथपथ अपने घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद घर की महिलाओं ने यह बात अपने परिजनों को बताई. मामला उजागर हुआ तो पुलिस के भी होश उड़ गए हैं. गांव में इस मामले को लेकर घंटों पंचायत होती रही. अंत में पंचायत में मामले का समाधान नहीं हुआ तो दोपहर में पीड़िता के परिजन नगर थाना पहुंच कर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।

पश्चिमी चम्पारण बगहा से चन्दन कुमार कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *