newsदेश

Parliament Special Today update : ‘सीना चौड़ा करके चीन पर चर्चा करने को तैयार हूं’, राजनाथ सिंह का जवाब

Parliament Special राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश हुआ। लोकसभा में 454 सांसदों ने किया बिल का समर्थन। बिल के पास होने से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद आज राज्यसभा में यह बिल पेश किया गया। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को 454 सांसदों ने समर्थन दिया तो वहीं एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील ने इसके विरोध में वोट किया।
आज राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Parliament Special Session Live संसद पहुंची दिव्या दत्ता

संसद में अभिनेत्रियों का आना आज भी जारी है। संसद पहुंची दिव्या दत्ता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक एक बड़ी पहल है, यह सचमुच अच्छा लगता है। महिलाओं को आगे लाया जा रहा है। अभिनेत्री ने कहा कि संसद के विशेष सत्र को देखना अपने आप में एक अनुभव है।

21 Sept 20232:15:17 PM

महिलाओं को गुमराह करने के लिए लाया जा रहा आरक्षण बिलः तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बिल में हर समाज की महिलाओं के लिए आरक्षित सीट हो, हम इस बिल को पूरा समर्थन देंगे। ये बिल पास आज हो जाएगा, लेकिन कब लागू होगा इसका पता नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि ये बिल महिलाओं को गुमराह करने के लिए लाया जा रहा है, ये केवल जुमलेबाजी है।

21 Sept 20231:49:57 PM

Parliament Special Session Live चुनाव के लिए महिला आरक्षण बिल लाई सरकार

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का राज्यसभा में भी समर्थन करेगी। शुक्ला ने कहा कि 2014 से अब तक भाजपा ने कुछ नहीं किया और अब जब 9.5 साल हो गए हैं तो वे सिर्फ चुनाव के लिए इसे लेकर आ रहे हैं।

21 Sept 20231:26:31 PM

Parliament Live अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास होने पर खुशी जाहिर की

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास होने पर खुशी जाहिर की। गहलोत ने कहा कि कल सोनिया गांधी ने कहा था कि ये राजीव गांधी का सपना था, हमें खुशी है कि 22 साल की लगातार कोशिश के बाद अब सोनिया गांधी का ये सपना पूरा होने जा रहा है।

Parliament Special Session Live अधीर रंजन के सवाल पर बरसे राजनाथ सिंह

लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सरकार से चीन मुद्दे पर चर्चा करने की बात कहने पर राजनाथ सिंह ने उनपर हमला बोला है। राजनाथ ने कहा कि चीन मुद्दे पर चर्चा करने का मेरे में साहस है और मैं सीना चौड़ा करके चर्चा करने के लिए तैयार हूं।

अब महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैंः नड्डा

महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसका प्रमाण सबके सामने हैं। नड्डा ने कहा कि आज सॉफ्टवेयर की दुनिया में 21 फीसद महिलाएं हैं। आज ISRO में मंगल मिशन हो, चंद्रयान मिशन हो या Aditya-L1 हो, इन सब में महिला वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *