news

जिलाधिकारी सहरसा की अध्यक्षता में भूहस्तांतरण भूमि की अधियाचना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की कार्यवाही कार्यालय वेश्म में की गई। Mobile news 24

समाहरणालय,सहरसा

(जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति-93

सहरसा, 03 अप्रैल 2023

जिलाधिकारी सहरसा की अध्यक्षता में भूहस्तांतरण/भूमि की अधियाचना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की कार्यवाही कार्यालय वेश्म में की गई।

बैठक मेें उप विकास आयुक्त,सहरसा,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,सहरसा,भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सहरसा सभी अंचलाधिकारी,सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी,सहरसा,सभी शाखा के प्रभारी पदाधिकारी,सहरसा उपस्थित थे। सहरसा जिलान्तर्गत प्रखंड मुख्यालय में स्टेडियम निर्माण से संबंधित समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल नवहटटा/सौरबाजार/महिषी/पतरघट के द्वारा अभिलेख तैयार कर भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सहरसा को उपलब्ध करा दिया गया है। भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर सहरसा द्वारा बताया गया कि अभिलेख की कारवाई पूर्ण कर ली गई है। इस सप्ताह के अंदी सभी अभिलेख जिला राजस्व शाखा,सहरसा को उपलब्ध कराने का निर्देश भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,सहरसा को दिया गया।

ट्राइबल फूड पार्क के समीक्षा के क्रम में भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,सहरसा के द्वारा बताया गया कि अभिलेख अंचलाधिकारी,सोनवर्षा के द्वारा उपलब्ध कराया गया। अभिलेख की कारवाई पूर्ण की जा रही है। भूमि सुधार उप समाहत्र्ता को एक सप्ताह के अंदी अभिलेख जिला राजस्व शाखा,सहरसा कोे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास/वृहद आश्रय गृह निर्माण/सहरसा अभियंत्रण महाविद्यालय को पूर्णतःआवासीय बनाने हेतु भूमि की चयन कोशी प्रोजेक्ट,सहरसा के भूमि को सर्वेक्षण कर योजनावार प्रस्ताव तैयार करने हेतु निम्न प्रकार कमिटी का गठन किया गया। 1. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,सहरसा 2. भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,सहरसा।

3.अंचलाधिकारी,सत्तरकटैया। उपरोक्त कमिटी के सदस्योें को निर्देश दिया गया कि भूमि का सर्वेक्षण कर योजनावार प्लान तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।बाबू जगजीवन राम छात्रावास के समीक्षा के क्रम में भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,सहरसा के द्वारा बताया गया कि अंचलाधिकारी,सोनवर्षा द्वारा अभिलेख उपलब्ध करा दिया गया है। भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,सहरसा को इस सप्ताह में अभिलेख जिला राजस्व शाखा सहरसा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री सात निश्चय -2 के अंतर्गत शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास निर्माण हेुत/शहरी फुटपाथ बिक्रताओं के लिए वेंडिग जोन के निर्माण के समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी,सिमरी बख्तियारपुर को 15 दिनों के अंदी प्रस्ताव तैयार कर भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सिमरी बख्तियारपुर को भेजने का निर्देश दिया गया।

 

सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत वन पदाधिकारी एवं 05 वन कर्मियों के आवास हेतु सरकारी भूमि उपलब्ध कराने के समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी,सिमरी बख्तियारपुर को शीघ्र त्रुटिनिराकरण कर अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सहरसा वन प्रमंडल सहरसा अंतर्गत पदस्थापित पदाधिकारीयों/कर्मचारियों के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी,सत्तरकटैया को शीध्र प्रस्ताव/अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पाॅस्को स्पेशल कोर्ट के भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता के समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी,कहरा द्वारा बताया गया कि संबंधित अभिलेख भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,सहरसा के कार्यालय में उपलब्ध करा दिया गया है। अंचलाधिकारी,कहरा को निर्देश दिया गया कि भूमि सुधार उप समाहत्र्ता से समन्वय स्थापित कर शीध्र मामले का निष्पादन कराना सुनिश्चित करें।पुलिस लाईन केन्द्र,सहरसा हेतु भूमि के समीक्षा के क्रम में भूमि सुधार उप समाहत्र्ता द्वारा बताया गया कि अभिलेख अंचलाधिकारी,कहरा/सत्तरकटैया से प्राप्त हो चुका है।

 

भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,सहरसा को निर्देश दिया गया कि शीध्र अभिलेख तैयार कर जिला राजस्व शाखा सहरसा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैजनाथपुर ओ॰पी॰/प्रस्तपार ओ॰पी॰/चिडैया ओ॰पी॰के भूमि की उपलब्धता के समीक्षा के क्रम में भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर के द्वारा बताया गया कि अभिलेख उपलब्ध हो चुका है। भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,सहरसा को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर अभिलेख तैयार कर जिला राजस्व शाखा सहरसा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

अमृत योजनान्तर्गत सहरसा जल आपूर्ति फेज-01 के लिए कोशी काॅलोनी वार्ड नं॰-13 में पम्प गृह आई॰आर॰पी॰एवं चाहरदीवारी निर्माण अधिष्ठापन हेतु भूमि/आंवटित जोन संख्या-05 डुमरैल पोखर स्थल का भूमि उपलब्धता के समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी,सत्तरकटैया/कहरा को अभिलेख त्रुटिनिराकरण/अभिलेख तैयार कर इस सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उच्च विद्यालय,सलखुआ में बालिका छात्रावास के भवन निर्माण/मध्य विद्यालय कठडुमर में प्लस टु के भवन निर्माण हेतु भूमि का प्रस्ताव इस सप्ताह उपलब्ध कराने का निर्देश अंचलाधिकारी,सलखुआ/सिमरी बख्तियारपुर को दिया गया।

 

आई॰टी॰आई॰काॅलेज के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता के समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी,कहरा को निर्देश दिया गया कि इस सप्ताह के अंदर अभिलेख में त्रुटिनिराकरण कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।

पंचायत सरकार भवन पंचगछिया/बरियाही के भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता के समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी,सत्तरकटैया/कहरा को शीध्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

 

जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी,सहरसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *