newsराज्य

Rajasthan: जनता अबकी बार भाजपा को वर्ष 2013 से बड़ा बहुमत देगी – गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विश्वास के साथ दावा किया कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राओं से जिस तरह की गति बनेगी

, उससे अबकी बार राजस्थान में ऐतिहासिक परिणाम आएगा। वर्ष 2013 की 163 सीटों के कीर्तिमान से बड़ा आशीर्वाद देकर जनता भाजपा की सरकार बनाएगी। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेखावत ने कहा कि वर्ष 2018 में चुनाव परिणाम आने के साथ जिस तरह का विग्रह मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर इस सरकार के विभिन्न घटकों में था, उसके चलते सरकार के मुखिया की प्राथमिकता सुशासन के बजाय कुर्सी पर बना रहना या कुर्सी को बचाए रखना हो गई। इससे प्रदेश में अराजकता फैली। कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने जमकर भ्रष्टाचार किया। बाड़मेर से ज्यादा प्रासंगिक जगह इस बात की चर्चा करने की नहीं हो सकती। शेखवात ने बाड़मेर के विधायक पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि उनके घोटालों से कोई अपरिचित नहीं है। पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद यात्रा के संभाग प्रभारी राजेन्द्र गहलोत, बाड़मेर ज़िला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश मंत्री सांवला राम देवासी, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, विधायक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह शेखावत सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था जिस तरह से तार-तार हुई।

महिलाओं और दलितों पर अत्याचार हुए। इसके अतिरिक्त बहुसंख्यक समाज की मानसिकता को तोड़ने और उनको मानसिक रूप से कमजोर करने के उद्देश्य के साथ जिस तरह तुष्टिकरण का तांडव हुआ। इसके चलते सांप्रदायिक और अलगाववादी तत्वों के हौसले बुलंद हुए, जिसके कारण कन्हैयालाल टेलर का सिर तन से जुदा करने की घटना हुई। उन्होंने कहा कि राजस्थान शांति और सौहार्द का प्रदेश था। इस सरकार के कारण यहां भू-माफिया, डीजल माफिया, शराब माफिया, अफीम तस्करी, बजरी माफिया, मंदिरों की संपत्तियों को हड़पने का माफिया पनपा। गैंगवारों में साढ़े सात हजार से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *