news

Bihar: रिकॉर्ड 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, मंत्रिमंडल की रेस में कई चेहरे

आज नीतीश कुमार महागठबंधन की नई सरकार के मुख्‍यमंत्री तो तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल फागू चौहान दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण कराएंगे। नीतीश पहली बार साल 2000 में सात दिन के मुख्यमंत्री बने थे। अगले 22 साल में अब तक वे कुल सात बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। यानी आज नीतीश कुल आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है, क्योंकि देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी इतनी बार शपथ नहीं ले पाए हैं।

आप को बता दे इससे पहले नीतीश ने मंगलवार शाम को राज्यपाल फागू चौहान को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी थी। उनके साथ तेजस्वी यादव भी राजभवन में मौजूद थे। सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद दोनों ने राजभवन में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तेजस्वी ने कहा- भाजपा का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास बताता है कि भाजपा उन दलों को खत्म कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ था।

नई सरकार के मंत्रिमंडल के लिए रेस में कई चेहरे शामिल हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीतीश कुमार के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) छोड़ने को विश्‍वासघात बताते हुए इसके खिलाफ आज सभी जिला मुख्‍यालयों में धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *