newsविदेश

Russia: “यूक्रेन बना पश्चिमी देशों का गुलाम”, विक्ट्री डे परेड में पुतिन ने यूक्रेनी नेताओं को कहा नाजी

विक्ट्री डे परेड में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है लेकिन हमें पता है कि हमें क्या करना है। इस दौरान देशवासियों से युद्ध में अपने देश की जीत को लेकर भी वादा किया।

 रूस की राजधानी मॉस्को में विक्ट्री डे का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के खिलाफ रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है, हमारे लिए हमारे देश से जरूरी और कुछ नहीं है। हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जीत को लेकर देश से वादा भी किया।

यूक्रेन बना पश्चिमी देशों का गुलाम…

रूस के राष्ट्रपति ने इस दौरान देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है, लेकिन हमें पता है कि हमें क्या करना है। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन की तुलना नाजियों से करते हुए कहा कि रूसी मातृभूमि के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है। इस युद्ध का नतीजा ही हमारी मातृभूमि की किस्मत तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *