newsराशिफल

Shani Vakri 2023: 17 जून को न्याय के देवता बदलेंगे अपनी चाल, 3 राशि के जातक होंगे मालामाल

Shani Vakri 2023 ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता 17 जून को अपनी चाल बदलने वाले हैं। वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में मार्गी चाल चल रहे हैं लेकिन 17 जून से शनिदेव कुछ महीनों तक वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे।

 Shani Vakri 2023: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। अच्छे कर्म करने वाले जातक को शनिदेव रंक से राजा बना देते हैं, तो बुरे कर्म करने वाले को कठोर दंड देते हैं। इनकी कुदृष्टि पड़ते ही जातक के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। बने काम बिगड़ने लगते हैं। जातक मुसीबतों से घिर जाता है। इसके लिए धर्म गुरु हमेशा कहते हैं कि जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। इससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता 17 जून को अपनी चाल बदलने वाले हैं। वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में मार्गी चाल चल रहे हैं, लेकिन 17 जून से शनिदेव कुछ महीनों तक वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। इससे 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। शनि की चाल बदलने से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए, इन 3 राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-शनि की चाल बदलने से वृषभ राशि के जातकों को अधिक फायदा मिलने वाला है। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी। अगर पार्टनरशिप में रहकर कोई काम करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। इससे फायदा मिलने के योग हैं। अपने काम पर ध्यान दें। कारोबार में विस्तार हो सकता है। कुल मिलाकर कहें तो समय शुभ रहने वाला है।

सिंह राशि

शनि की वक्री यानी उल्टी चाल से सिंह राशि के जातक को धन लाभ के योग हैं। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो समय शुभ है। शुभ तिथि पर वाहन खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो शनि देव की कृपा से आपका भाग्य चमकने वाला है।

तुला राशि

ज्योतिषियों की मानें तो शनि की चाल बदलने से तुला राशि के जातकों को भी फायदा मिलेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। आर्थिक तंगी दूर होगी। कारोबार में उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा पर परिवार संग जाने का प्लान बना सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *