newsमनोरजन

Shraddha Kapoor Pics: श्रद्धा कपूर ने शेयर की क्यूट तस्वीरें, ऋतिक रोशन के कमेंट ने खींचा ध्यान

Shraddha Kapoor Latest Pics श्रद्धा कपूर बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिन पर एक्टर ऋतिक रोशन भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

HIGHLIGHTS

  1. श्रद्धा कपूर ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें
  2. तस्वीरों में दिखा एक्ट्रेस का गॉर्जियस अंदाज
  3. ऋतिक रोशन ने किया कमेंट

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लमैरस अंदाज से लाइमलाइट चुरा लेती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है।

श्रद्धा कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

‘आशिकी 2’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने आज यानी 19 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के जरिए एक्ट्रेस अपने खूबसूरत और क्यूट लुक को एक बार फिर फैंस के साथ साझा करते हुए दिखाई दे रही हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सन बाथ लेती दिखाई दे रही हैं। श्रद्धा के चेहरे पर आती हुई सूरज की किरणे उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘जादू की तरह धूप की जरूरत है’।

ऋतिक रोशन के कमेंट ने खींचा ध्यान

श्रद्धा कपूर की इन तस्वीरों पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान ऋतिक रोशन भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। ऋतिक ने श्रद्धा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा ‘वो आ रहा है। उसे बताऊंगा’। इसके जवाब में श्रद्धा ने लिखा ‘सच में, कब क्या कहां बताओ बताओ’।

 वर्क फ्रंट

श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस इसी साल रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में दिखाई दी थीं। इसके साथ ही वह जल्द ही ‘स्त्री 2’ जैसे कई और अन्य फिल्मों के दिखाई दे सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *