news

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। सुक्खू हिमाचल के 15वें सीएम बने हैं। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।

सुक्खू ने शपथ लेते ही कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे और पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का ‘रथ’ को रोक दिया है।

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी जीत की बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल पहुंच गए हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने शिमला में पार्टी नेता राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे, जिसपर राहुल ने उन्हें बधाई दी।

प्रियंका गांधी ने कहा जल्द पूरा करेंगे वादे

सुक्खू के सीएम पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हम हिमाचल में कांग्रेस सरकार के आने से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोगों से किए वादे पूरा करना है, जिसे हम जल्द पूरा करने पर जोर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *