Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsराज्य

आतंकवाद को बनाया गया राजनीतिक हथियार, इस नीति में बदलाव की जरूरत’- जम्मू में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय पहुंचे।

यहां उन्होंने लगभग 1500 लोगों की मौजूदगी में सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर में फैले आतंकवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवाद पर कड़ा रुख अपना रही है। आतंकवाद के नेटवर्क को नष्ट किया जा रहा है। युवाओं में नई आशा जगी है।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। जम्मू विश्वविद्यालय में सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं में नई आशा जगाई है। एक लाख स्टार्टअप शुरू किए गए हैं। हमने राजनीति, राजनेताओं और लोकतंत्र की विश्वसनीयता को बहाल करने का काम किया है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि हम अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की कोशिश कर रहे हैं। हम विभिन्न हथियारों और गोला-बारूद का निर्माण कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम आतंकियों की फंडिंग की चेन को नष्ट कर रहे हैं। आतंकवाद के नेटवर्क को खत्म किया जा रहा है। आतंकवाद को लेकर हमारा रुख कड़ा है।

360 को हटाना देश के साथ न्याय’

रक्षा मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना देश के साथ न्याय है। उन्होंने कहा कि हम जम्मू कश्मीर में लगातार विकास कर रहे हैं। हमने आतंकवाद का खात्मा करने की ठान ली है। यहां पर राजनीति के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल होता है, जिसे खत्म करने की जरूरत है।

राजनाथ सिंह ने संबोधित में नॉर्थ ईस्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां पर सबकुछ ठीक है और शांतिपूर्ण है। हम उस समय का इंतजार कर रहे हैं जब अफस्पा (AFSPA) को हटाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *