newsदेशव्यापार

लाखों भारतीयों की पहली पसंद बनी इस कार ने 28 साल तक किया राज, ये हैं देश की सबसे पॉपुलर गाड़ियां

Ambassador एक इंडियन आइकन है और इसका प्रोडक्शन 1957 से 2014 तक किया गया था।

इस कार को इसुजु से प्राप्त 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.8-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता था। वहीं Maruti Suzuki Omni दिसंबर 1984 में लॉन्च की गई थी और ये 1984 से 2019 तक उत्पादन में थी। आइए इन कारों के बारे में जान लेते हैं।  भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार काफी पुराना और बड़ा है। यहां कई कार मॉडलों ने अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए बेहतरीन पहचान बनाई है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय बाजार में काफी लंबे समय तक टिकी रही हैं। लोगों को इनका काफी प्यार मिला है और अभी भी जेन-एक्स के लोगों की यादों में बनी हुई है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Hindustan Motors Ambassador

हमारी इस लिस्ट में पहली कार हिंदुस्तान मोटर्स एंबेसडर है। एम्बेसडर एक इंडियन आइकन है और इसका प्रोडक्शन 1957 से 2014 तक किया गया था। कार को इसुजु से प्राप्त 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.8-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता था। हिन्दुस्तान मोटर्स एंबेसडर राजनीतिक नेताओं, व्यापारियों, परिवारों और टैक्सी ड्राइवरों के बीच पसंदीदा थी। 2014 में हिंदुस्तान मोटर्स ने भारत में प्रतिष्ठित एम्बेसडर को बंद कर दिया था।

Premier Padmini

Premier Padmini अपने समय में Ambassador की सीधी प्रतिद्वंद्वी थी और 1964 से 2000 तक उत्पादन में थी। प्रीमियर पद्मिनी मूल रूप से फिएट 1100 का एक रीबैज्ड संस्करण था। आपको बता दें कि पद्मिनी में 1.1-लीटर पेट्रोल इंजन था जो 48 एचपी की पावर देता था। पद्मिनी टैक्सी ड्राइवरों के बीच पसंदीदा थी और इस कार को 2000 में बंद कर दिया गया।

Maruti Suzuki Omni

सूची में अगला स्थान मारुति ओमनी का है। Maruti Suzuki Omni दिसंबर 1984 में लॉन्च की गई थी और ये 1984 से 2019 तक उत्पादन में थी। इस कार का सिल्हूट तीन दशकों से अधिक समय तक वही रहा, लेकिन मारुति ने इसमें कॉस्मेटिक बदलाव और कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए थे। ओमनी में 796cc, 3-सिलेंडर F8 पेट्रोल इंजन था। सख्त सेफ्टी रूल्स के चलते Omni को 2019 में बंद कर दिया गया था।

Maruti 800

इसके बाद Maruti 800आती है, जो 1986 से 2014 तक उत्पादन में थी। Maruti 800 लाखों भारतीयों की पहली कार बनी और यह भारतीय कार बाजार पर हावी रही। मारुति 800 कई युवा भारतीयों और व्यापारियों के बीच पसंदीदा थी। Maruti 800 में 796 सीसी पेट्रोल इंजन था, जो 37 एचपी की पावर और 59 एनएम का टॉर्क प्रदान करता था।​

Tata Sumo

सूची में अगली कार Tata Sumo है। इस एसयूवी को 1994 से 2019 तक बनाया गया ता। सूमो तब टाटा के लिए एक बड़ी सफलता थी और इसकी कीमत 3.23 लाख रुपये थी। सूमो को 2004 में एक अपडेट मिला और इसे सूमो विक्टा कहा गया। टाटा ने सूमो ग्रांडे को एक अलग डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च किया था। सूमो को खराब बिक्री के कारण 2019 में बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *