Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newssupreme court

UP News: ब‍िकरू कांड के मुख्‍य आरोप‍ित अमर की पत्‍नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से म‍िली जमानत | MOBILE NEWS 24

 कानपुर के बिकरू कांड में मुख्‍य आरोप‍ित अमर दुबे की पत्‍नी खुशी दुबे (Khushi Dubey) को आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें क‍ि सुनवाई से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने खुशी दुबे की जमानत का विरोध करते हुए अपना जवाब सुप्रीम कोर्ट में दाख‍िल किया था। बिकरू कांड में शहीद हुए यूपी पुलिस के जवानों के परिजनों की तरफ से खुशी दुबे को जमानत दिए जाने को लेकर विरोध दर्ज किया गया था। बता दें क‍ि खुशी दुबे ब‍िकरू कांड में जमानत पाने वाली पहली आरोप‍ित हैं।

साल 2020 में देशभर में कानपुर के बेहद चर्चित बिकरु कांंड (Bikru Kand) मुख्‍य आरोप‍ित अमर दुबे की पत्‍नी खुशी दुबे (Khushi Dubey UP) को पुलिस ने सह अभियुक्त बनाया है। चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी पर फर्जी दस्तावेज लगा सिम लेने का मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *