Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsदेश

UPSC 2022 Topper Garima Lohia (AIR 2): बिहार की गरिमा लोहिया ने सीएसई फाइनल परीक्षा में पाया दूसरा स्थान

UPSC 2022 Topper Garima Lohia (AIR 2) भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय विदेश सेवा भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ए और समूह बी में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसाा की गई है। अनुशंसित 933 उम्मीदवारों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई 2022 के अंतिम परिणाम आज, 23 मई 2022 घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी की गई सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में साल 2021 की तरह 2022 में भी लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। पहले स्थान पर जहां, इशिता किशोर रहीं हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गरिमा बिहार से ताल्लुक रखती हैं।

बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसाा की गई है। अनुशंसित 933 उम्मीदवारों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं, 99 ईडब्ल्यूएस के हैं, 263 ओबीसी के हैं, 154 एससी के हैं, 72 एसटी के हैं। 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

पिछले साल भी तीन लड़कियां थी टॉप 3 पोजिशीन पर

यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार रहीं थीं। श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) को पहला स्थान मिला था। वहीं, अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) को दूसरा स्थान, गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) को तीसरा स्थान, ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) को चौथा स्थान और उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881) को पांचवां स्थान मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *