newsविदेश

USA Independence Day 2023: हर साल 4 जुलाई को मनाया जाता है अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस, ऐसे जश्न मनाते हैं लोग

USA Independence Day 2023 4 जुलाई 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

इस दिन की याद में हर साल 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके को यहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यह स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को पड़ रहा है। इस मौके को अमेरिकी के लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं।  USA Independence Day 2023: हर साल 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को 4 जुलाई के रूप में भी जाना जाता है। दरअसल, 4 जुलाई 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली थी। हर साल इसी की याद में इस दिन को मनाया जाता है। इस खास मौके पर छुट्टी भी होती है। इस बार यह स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को पड़ रहा है। इस मौके को अमेरिकी के लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनसे संयुक्त राज्य अमेरिका में लोग अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

परेड

4 जुलाई को देश भर के कई कस्बे और शहर परेड की मेजबानी करते हैं। इन परेड में आम तौर पर मार्चिंग बैंड, झांकियां, देशभक्तिपूर्ण प्रदर्शन और लाल, सफेद और नीले रंग के कपड़े पहने प्रतिभागी शामिल होते हैं।

खास सजावट

इस मौके पर देशभर में कई लोग अपने घरों और आंगनों को देशभक्ति थीम के मुताबिक सजावट करते हैं। इसके लिए लोग बैनर, गुब्बारे, स्ट्रीमर और फूल की मालाओं से घर को सजाते हैं। इसके लिए लाल, सफेद और नीले रंग का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है।

ध्वज प्रदर्शन

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करते हैं, जिसे “स्टार्स एंड स्ट्राइप्स” के रूप में भी जाना जाता है। घरों, इमारतों और सार्वजनिक स्थानों पर झंडे लगाए जाते हैं। कुछ लोग झंडे के डिजाइन वाले कपड़े भी पहनते हैं।

आउटडोर एक्टिविटीज

चूंकि इस दौरान गर्मी के मौसम में छुट्टियां पड़ती हैं, इसलिए लोग अक्सरआउटडोर एक्टिविटीज करते हैं। इसके तहत लोग तैराकी, नौकायन, लंबी पैदल यात्रा, खेल खेलना या आउटडोर म्यूजिक प्रोग्राम और त्योहारों में हिस्सा लेते हैं।

आतिशबाजी

आतिशबाजी का प्रदर्शन स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक प्रमुख हिस्सा है। इसके लिए आतिशबाजी शो आयोजित किया जाता है, जो अक्सर संगीत का भी इस्तेमाल होता है और भारी संख्या में लोग इस शो में शिरकत करते हैं। इस खास मौके के लिए लोग अपनी आतिशबाजी भी खरीदते हैं और स्थानीय नियमों और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए उन्हें अपने घर के पीछे के हिस्से में जलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *