newsराशिफल

Vastu Tips for Turtle Ring: क्या सभी पहन सकते हैं कछुए की अंगूठी, जानिए क्या होता ह लाब रिंग का |

क्या सभी पहन सकते हैं कछुए की अंगूठी ?

कुछ लोग केवल फैशन के लिए कछुए की अंगूठी धारण कर लेते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर इसे धारण करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए तो आपकी किस्मत को चमकते देर नहीं लगती। आइए जानते हैं कछुए की अंगूठी धारण करने के क्या नियम हैं।  Vastu Tips for Turtle Ring: सनातन धर्म में कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है। यही कारण है कि बहुत से लोग अपने घरों में कछुए की मूर्ति रखते हैं या फिर कछुए की अंगूठी पहनते हैं। अगर ज्योतिष की सलाह पर कछुए की अंगूठी धारण की जाए तो इसके कई लाभ हैं। आइए जानते है कि किन राशियों के लिए यह शुभ फल प्रदान करती है।

कछुए की अंगूठी के क्या हैं लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कछुए की अंगूठी धन को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस अंगूठी को धारण करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर भागता है। उसके जीवन का अच्छा समय शुरू होने के साथ ही, उस पर हमेशा लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है।

किस तरह धारण करें अंगूठी

केवल चांदी से बनी हुई कछुए की अंगूठी धारण करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसे हमेशा दाएं हाथ की तर्जनी उंगली यानी बीच वाली उंगली में पहनना चाहिए। बाएं हाथ में अंगूठी धारण करने से नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। साथ ही कछुए की अंगूठी को शुक्रवार के दिन धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

किन राशियों के लिए है फायदेमंद

कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वाले जातकों द्वारा कछुए की अंगूठी धारण करने से विशेष लाभ मिलता है। हालांकि, अन्य राशि के लोग भी इसे धारण कर सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अंगूठी को पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुख आपकी तरफ होना चाहिए। इससे घर में धन का आगमन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *