news

हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान, चुनाव आयोग ने मतदान व मतगणना की तिथियां तय कर दी हैं

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बज गई है। चुनाव आयोग ने मतदान व मतगणना की तिथियां तय कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतों की गणना होगी, इसी दिन चुनाव नतीजे सामने आ जाएंगे। 17 अक्‍टूबर से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 25 अक्‍टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। 27 अक्‍टूबर को स्‍क्रूटनिंग होगी। 29 अक्‍टूबर तक प्रत्‍याशी नाम वापस ले सकेंगे।  2017 में 9 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था, जबकि मतगणना 18 दिसंबर को हुई थी। इस बार चुनाव आयोग ने जल्‍दी तिथियां घोषित कर दी हैं व नतीजे भी जल्‍दी आएंगे।

भाजपा आगे, कांग्रेस के टिकट लगभग तय

हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों ने अभी तक टिकट तय नहीं किए हैं। कांग्रेस में बैठकों का दौर तेजी से चल रहा है व लगभग चेहरे तय कर लिए हैं। लेकिन भाजपा इस मामले में अभी शांत है। लेकिन प्रचार में भाजपा दो कदम आगे दिख रही है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्‍मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर कई सभाएं कर चुके हैं। जेपी नड्डा ने भी हिमाचल में मोर्चा संभाला हुआ है। भाजपा के स्‍टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पांच जिलों को छू चुके हैं। बिलासपुर, ऊना व चंबा में रैली कर चुके हैं, जबकि मंडी की रैली को वर्चुअली संबोधित किया था। इसके अलावा कुल्‍लू दशहरा में भी देवदर्शन कर गए हैं। कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोलन से प्रचार की शुक्रवार से शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *