newsराज्य

विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक के तुरंत बाद क्यों लौटे आए थे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने क्यों विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक के तुरंत बाद लौटे आए थे

बेंगलुरु में 26 दलों की संयुक्त बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस से पहले ही सीएम नीतीश कुमार के पटना के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म था। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पटना लौटने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि राजगीर जाना था। इसलिए जल्दी लौट आया था। राजगीर में मलमास मेला की वजह से ही लौटा था। मेरे सारे सुझाव माने गए।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम किसी बात से नाराज नहीं हैं

भाजपा का उस बैठक से क्या लेना-देना। बैठक में सब बात हुई है, सबके सुझाव आए, उसके बाद ही कुछ घोषित किया गया। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी. तब हमने कहा कि हमें अब जाने दीजिए…जब सही समय आएगा तब इसकी भी संभावना है कि कुछ और लोग भी शामिल होंगे। बता दें कि बेंगलुरु में 26 दलों की संयुक्त बैठक हुई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले नीतीश कुमार लालू यादव और तेजस्वी के साथ लौट आए थे। जिसके बाद विपक्ष ने वार किया कि नीतीश कुमार को ‘INDIA’ नाम सही नहीं लगा। उन्हें गठबंधन के नाम पर आपत्ति जताई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *