Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsखेल

पंत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया सीक्रेट संदेश

कार दुर्घटना से उबरने के बाद भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। ऋषभ पंत घुटने की सर्जरी के बाद तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वहीं, एनसीए में रहते हुए ऋषभ ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह टेबल टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में ऋषभ पंत एनसीए में दोस्तों के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सीक्रेट भाषा में स्टोरी शेयर की। इसमें एनसीए की दीवाल पर लिखा है कि खेल चरित्र का निर्माण नहीं करते बल्कि प्रकट करते हैं। इस दौरान वह बिना किसी सहारे के अपने पैरों पर खड़े और चलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ऋषभ पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऋषभ की रिकवरी पर उनके फैंस ने उन्हें दुआएं दी हैं। सर्जरी के बाद ऋषभ पंत फिजियोथेरपी सेशन ले रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *