Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
newsप्रर्दशनबिहारहादसा

पटना विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता की मौत, कई सांसद और विधायक घायल

पटना में लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत , पुलिस ने सिर पर मारी लाठी, कई सांसद-विधायक घायल

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस की ओर से की गई लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बता दें कि विजय कुमार सिंह साल 2013 से 2016 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। साल 2023 में उन्‍हें जिला महामंत्री बनाया गया था।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर पर लाठी मारी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उनको आनन-फानन तारा अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद बाद पीएमसीएच अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक,

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इस रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। गुरुवार की दोपहर एक बजे के बाद जैसे मार्च में शामिल भाजपा नेता गांधी मैदान से विधानसभा की ओर बढ़े। तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आगे बढ़ने से रोका। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।
पुलिस ने मार्च में शामिल भाजपा नेताओं से रुकने की अपील की,लेकिन भीड़ नहीं रुकी। इसके बाद में पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। कई भाजपा सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए हैं।

इस दौरान भाजपा के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी पुलिस की लाठी लगी। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए न सिर्फ लाठीचार्ज किया बल्कि प्रदर्शनकारियों पर पानी के बौछार से भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने बलप्रयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *