Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

विजय सिन्हा का बड़ा बयान, जंगलराज खत्म करने के लिए बना चाणक्य, लेकिन चंद्रगुप्त नकली निकला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। भागलपुर में आयोजित भाजयुमो के कार्यसमिति की बैठक मे उन्होंने कहा कि हमने जंगलराज खत्म करने के लिए चाणक्य की भूमिका निभाई और चंद्रगुप्त को अपने साथ लाया, लेकिन ये चंद्रगुप्त नकली निकला। विजय सिन्हा ने कहा कि दो भाई एक दूसरे को अपना सगा कहते हैं। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को ठगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Former CM Lalu Yadav) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर बिहार को 33 सालो तक ठगा है।

 

2005 से 2010 तक सुशासन की सरकार दिख रही थी: विजय सिन्हा

विजय सिन्हा बोले 2005 से 2010 तक सुशासन की सरकार दिख रही थी। 2010 में 115 सीट जीतने के बाद नीतीश कुमार को घमंड आ गया। फिर 23 सीट वाले राजद के साथ चले गए। 5 साल तक शासन करके राजद को नीतीश कुमार ने जिंदा किया। फिर राजद से परेशान होकर, अपमान, कलंकित होकर भाजपा के पास आकर कहने लगे कि हमसे भूल हो गई। एक बार फिर हम पर भरोसा करें। उस भरोसे का देखिए उन्होंने क्या परिणाम दिया। विजय सिन्हा बोले हमने उस जंगलराज से मुक्ति के लिए समझौता किया था, ये गलती हमलोग से ही कही न कही अनजाने में हुई है। हर जगह हत्या, लूट और अपराध इसको आप जनता राज कहते है। ये जंगलराज है, ये गुंडाराज है।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन पर कसा तंज

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी महागठबंधन की सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल तो पूरा कर लेगी। लेकिन इसमें जेडीयू की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू के दो नेता आपस ही भीड़ रहे है। कृषि मंत्री अपने मंत्रिमंडल के लोगों पर ही सवाल उठा रहे है। इससे पहले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार तंज कसा। उन्होंने सासाराम में एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वो महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। लेकिन अपनी ही पार्टी की दो मजबूत नेत्रियों में आपस में फूट डलवा दी है। उन्होंने कहा कि उनकी नीति फूट डालने की रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *