newsमनोरजन

Bigg Boss OTT 2: बेबीका ने फिर मनीषा के कैरेक्टर पर उठाई उंगली, गुस्से में दिया धक्का, मां-बाप पर पहुंची बात

Bigg Boss OTT 2

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 के हालिया एपिसोड में बेबीका धुर्वे

 मनीषा रानी के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली। उनके बीच ये लड़ाई एक टास्क के दौरान हुआ जब बेबीका ने मनीषा को बहुत उल्टी-सीधी बात की और फिर उन्होंने मनीषा को धक्का भी दिया। जानिए क्या है पूरा मामला।

हुआ यूं कि बिग बॉस के घर में डेविल और एंजल टास्क हुआ। टीम डेविल में एल्विश यादव, बेबीका धुर्वे, जिया शंकर और आशिका भाटिया थे, जबकि टीम एंजल में अभिषेक मल्हान, मनीषा शर्मा, अविनाश सचदेव और जद जदीद थे और पूजा भट्ट संचालक बनी थीं। गेम का रूल था कि डेविल, एंजल को परेशान करेंगे, लेकिन एंजल को शांत रहना है, चिल्लाना नहीं है और ना ही रोना है।

बेबीका ने मनीषा के कैरेक्टर पर उठाया सवाल

बेबीका और जिया का टार्गेट मनीषा रानी थीं। बेबीका, मनीषा को बार-बार उल्टा-सीधा बोल रही थीं और उनके कैरेक्टर पर उंगली उठा रही थी। बेबीका ने कहा कि मनीषा की नजर मर्दों के अलावा कहीं ओर घूमती ही नहीं है। बेबीका ने यहां तक कहा-

“मनीषा को मर्दों के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है। इस पर ही उन्होंने पूरा करियर बनाया है और वही बात मुंह पर मल दो तो मैडम को चुभता है।”

धक्का लगने पर रो पड़ीं मनीषा को अभिषेक ने संभाला

बेबीका की ये बात सुनकर फिर भी मनीषा मुस्कुराती हैं। वह एक-दो बार उन्हें हग करने की कोशिश करती हैं, लेकिन बेबीका उन्हें झटक देती हैं। तीसरी बार गुस्से में बेबीका को बहुत जोर से धक्का मारती हैं, लेकिन एल्विश उन्हें बचा लेते हैं। इस दौरान मनीषा रो पड़ती हैं। अभिषेक उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद मनीषा के लिए अभिषेक, बेबीका से भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच बहुत गरमा-गर्मी देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *