newsराज्य

Bihar News: गया में लोजपा नेता अनवर खान को बदमाशों ने मारी गोली, मौत; शरीर में दागी छह गोलियां

Gaya News बदमाशों ने गया में दिनदहाड़े लोजपा नेता अनवर खान को गोली मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने लोजपा नेता के शरीर पर छह गोलियां दागी हैं। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। बता दें कि अनवर लोजपा पारस गुट के नेता थे। गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे।

बदमाशों ने जिले के अंतर्गत आमस थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप इस घटना को अंजाम दिया है। शातिर बदमाशों ने लोजपा नेता के शरीर पर कुल छह गोलियां दागी है, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने गम्हरिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। जाम स्थल पर आमस थाना की पुलिस पहुंची है।

बताया जा रहा है कि अनवर खान लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के नेता थे। वह गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की पुष्टि आमस थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *