Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार Mobile news 24

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार Mobile news 24

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन सुर्खियों में रहती है। अदाकारा को लेकर रोजाना कोई न कोई खबर सामने आती है। वहीं, अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला मॉडल से जुड़ा है मामला

बता दें, पिछले साल राखी सावंत का एक महिला मॉडल संग विवाद सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ऐसे में अब राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पर लगा आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का आरोप

कहा जा रहा है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके चलते अब पुलिस ने राखी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

मुंबई पुलिस ने राखी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *