Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मनोरजन

बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने होली के त्योहार पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं l Mobile news 24

पूरे देश में आज 7 मार्च को छोटी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है

लेकिन मुंबई में आज ही रंगों से होली खेली जा रही है।

 

फिल्मी सितारों पर रंगों का खुमार चढ़ चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। आईए, देखते हैं किसने किस अंदाज में दी  शुभकामनाएं।

 

अमिताभ बच्चन
हमेशा की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- आप सभी को होली की शुभकामनाएं… जैमिनी रॉय पेंटिंग होली मनाने के लिए जीवंत हो उठती है।

 

सलमान खान
बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा- आप सभी को होली की बहुत शुभकामनाएं।

मलाइका अरोड़ा
फिटनेस और बोल्ड लुक के लिए काफी सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमे होली रंग नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *