newsदेश

Chandrayaan-3: प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ विक्रम लैंडर, अब खुद से लैंडिंग कर रचेगा इतिहास

Chandrayaan 3 Update चंद्रयान-3 पर नया अपडेट आया है।

यान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। हालांकि प्रोपल्शन मॉड्यूल वर्तमान कक्षा में कई महीनों या वर्षों तक अपनी यात्रा जारी रखेगा। प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर अब खुद से लैंडिंग तक की यात्रा को पूरी करेगा। लैंडर चांद के दक्षिणी द्रुव पर लैंड करेगा। चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। यान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। हालांकि, प्रोपल्शन मॉड्यूल वर्तमान कक्षा में कई महीनों या वर्षों तक अपनी यात्रा जारी रखेगा।

प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर अब खुद से लैंडिंग तक की यात्रा को पूरी करेगा। फिलहाल, चंद्रयान 3 चंद्रमा से केवल 100 किमी दूरी पर है, जिसकी यात्रा अब विक्रम लैंडर खुद से करेगा। लैंडर को अपनी स्पीड के साथ उंचाई को भी कम करना होगा।

ISRO ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को कहा थैंक्यू

लैंडर के अलग होने के बाद इसरो का ट्वीट आया है। अब तक प्रोपल्शन मॉड्यूल ही यात्रा को पूरी करवा रहा था। इसके लिए इसरो ने ट्वीट कर प्रोपल्शन मॉड्यूल का थैंक्यू भी बोला है।

यात्रा के लिए धन्यवाद, दोस्त! कल भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे डीबूस्टिंग पर थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार हूं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *