newsराज्य

Chhattisgarh Assembly Polls: कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में 100 से अधिक सचिवों की नियुक्ति, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद दीपक बैज की प्रदेश कार्यकारिणी की गुरुवार की घोषणा की गई।

इसमें 23 महासचिव और 140 सचिवों की नियुक्ति की गई है। बैज की कार्यकारिणी में युवा और अनुभव का संतुलन के साथ ही क्षेत्रीय समीकरण का भी ध्यान में रखा गया है। गौरतलब है कि महासचिव पद पर चार महिलाओं की नियुक्ति की गई है।

50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को मिला प्रमुख स्थान

इसके साथ ही, कार्यकारिणी में 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को प्रमुख स्थान दिया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की कार्यकारिणी के रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, पीयूष कोसरे, राजेंद्र साहू, जीतेंद्र साहू, शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, सीमा वर्मा और दीपक दुबे मौजूद थे, जिन्हें एक बार फिर महासचिव बनाया गया है।

प्रदेश सचिव पर कई लोगों की नियुक्त

दीपक बैज की कार्यकारिणी में युवक कांग्रेस के सक्रिय नेताओं को मौका दिया गया है। गौरतलब है कि युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक मिश्रा और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही, प्रदेश सचिव के पद पर संदीप वोरा, विपिन मिश्रा, पंकज मिश्रा, हरीश कवासी, सुनील कुकरेजा, ऋषि सिंघानिया, निखिल द्विवेदी, मेहुल मारु, सिबली मिराज खान सहित 20 नेताओं को नियुक्त किया गया है।

टेकाम को बताया गया योजना आयोग का अध्यक्ष

राज्य सरकार ने पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से इसके लिए एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अथवा उनके द्वारा नामांकित व्यक्ति को राज्य योजना आयोग, छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रविधान किया गया है।

सरकार ने किया नियम में संशोधन

अभी तक इस पद पर मुख्यमंत्री पदेन अध्यक्ष होते थे। हालांकि, सरकार ने इस नियम में संशोधन करके मुख्यमंत्री की ओर से नामांकित व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का प्रावधान किया है। गौरतलब है कि टेकाम भूपेश सरकार में स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास विभाग में मंत्री रहे हैं। 13 जुलाई, 2023 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *