politicsबिहार

अपने विवादीद ब्यान पर CM नितीश कुमार ने मांगी माफ़ी।

अपने विवादीद ब्यान पर CM नितीश कुमार ने मांगी माफ़ी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नवादा में एक रैली को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, नीतीश कुमार ने रैली में फिर से 4000 पार की बात कर दी।
उन्होंने जैसे ही येबात कही तो पीछे खड़े पार्टी नेताओं ने उनको टोक दिया और 400 पार कहने को बोला। इस बार नीतीश हंसने लगे और मंच से ही सॉरी बोला।

दरअसल, बीते दिनों नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ रैली कर रहे थे। उन्होंने रैली में बीजेपी के ‘400 पार’ वाले नारे का जिक्र किया, लेकिन नंबर में गलती कर दी। उत्साहित नीतीश कुमार ने बोल दिया, इस बार 4000 पार सीटें आएंगी। उनके बयान के बाद विपक्ष ने नीतीश को खूब ghera

अब एक बार फिर नीतीश कुमार ने वही गलती दोहरा दी है। हालांकि, पार्टी नेताओं ने उनको तुरंत टोका और 400 पार कहने को बोला। जिसपर नीतीश की हंसी छूट गई। उन्होंने मंच से ही कहा- सॉरी गलती से बोल दिया।

उनके इस ब्यान पर विपक्ष एक बार फिरसे उन्हें घेर सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *