newsदेशराज्य

केरल के सीएम पिनाराई विजयन पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे कांग्रेस नेता के. सुधाकरन, केस दर्ज हुआ

केरल के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के. सुधाकरन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन  के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पलारीवट्टोम पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  के सुधाकरन के खिलाफ मामला डीवाईएफआई के नेता वीनू विंसेंट की शिकायत पर दर्ज किया है ,दरअसल  के सुधाकरन ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजय को ‘चेन से टूटा कुत्ता’ बताया था और कहा था कि क्या  क्या उसे नियंत्रित करने वाला कोई है?

के. सुधाकरन को पिछले साल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह कई बार विवादों में फंस चुके हैं। मार्च में ही उन्होंने इडुक्की में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के एक कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी अपने पार्टी के एक नेता का बचाव भी किया था।

इस  बीच माकपा के वरिष्ठ नेता और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के संयोजक ई पी जयराजन ने कांग्रेस को सुधाकरन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सुधाकरन का बयान बेहद निंदनीय है। अगर कोई मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को देखता है तो क्या गलत है? कोई भी राजनेता ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करेगा। हम सुधाकरन के खिलाफ कानूनी उपाय भी तलाश रहे हैं।

वहीँ थ्रीक्काकारा में 31 मई को उपचुनाव होना है जहाँ  इस उपचुनाव को सुधाकरन के संगठनात्मक कौशल की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। उनके और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन दोनों के लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पद संभालने के बाद उनका पहला चुनाव है और इस बीच उनका यह बयान के लिए वोट बैंक में कटौती कर सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *